[ad_1]

delhi police
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उत्तर पूर्वी जिले में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तर पूर्वी जिले के नंदनगरी इलाके में युवक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में युवक ने प्रसाद उठाकर खा लिया था। इससे नाराज भीड़ ने युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। जिससे युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान इसार (26) पुत्र अब्दुल वाजिद के रूप में हुई है। वह ई 57/बी352, सुंदर नगरी में रहता था।
पिता अब्दुल वाजिद के अनुसार, वह सुंदर नगरी फल बेचते हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा था। मंगलवार की शाम करीब 6:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका बेटा इसार घर के बाहर पड़ा हुआ था। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। वह दर्द से कराह रहा था।
इसार ने उसे बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे कुछ लड़कों ने उसे जी-4 ब्लॉक, सुंदर नगरी के पास पकड़ लिया था। उन्होंने सोचा कि वह चोर है, और उसे खंभे से बांध दिया। आरोप है कि उन्होंने लाठियों से उसकी पिटाई की। उन्होंने अपने हमलावरों की पहचान सुंदर नगरी के जी4 ब्लॉक के पास रहने वाले कुछ लड़कों के रूप में की।
[ad_2]
Source link