Home Sports नेपाल ने टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, सबसे तेज शतक और फिफ्टी का रिकॉर्ड टूटा

नेपाल ने टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, सबसे तेज शतक और फिफ्टी का रिकॉर्ड टूटा

0
नेपाल ने टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, सबसे तेज शतक और फिफ्टी का रिकॉर्ड टूटा

[ad_1]

नई दिल्ली. एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट के पहले ही मुकाबले में नेपाल ने इतिहास रच दिया है. नेपाल की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 314 रन ठोक दिए. ये इंटरनेशनल टी20 के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. नेपाल 300 प्लस स्कोर करने वाली पहली टीम बन गई है. वहीं, नेपाल के एक बैटर कुशल मल्ला ने टी20 के इतिहास का सबसे तेज शतक भी ठोका है. उन्होंने महज 34 गेंद में सैकड़ा जड़ा है. इसके अलावा दीपेंद्र सिंह ने भी बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने 9 गेंद में ही टी20 की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी. दीपेंद्र ने अपनी पहली 6 गेंदों पर 6 छक्के उड़ाए. दीपेंद्र ने 10 गेंद में नाबाद 52 रन ठोके. उन्होंने 8 छक्के उड़ाए.

दीपेंद्र सिंह ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का टी20 में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. युवराज ने 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद में फिफ्टी ठोकी थी. इसी मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के मारे थे.

Tags: Asian Games, Nepal, Number Game, T20

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here