Home Breaking News बदमाशों की दिल्ली: करोड़ों की चोरी के बाद एक और ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट, तमंचा लहराते हुए निकले लुटेरे

बदमाशों की दिल्ली: करोड़ों की चोरी के बाद एक और ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट, तमंचा लहराते हुए निकले लुटेरे

0
बदमाशों की दिल्ली: करोड़ों की चोरी के बाद एक और ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट, तमंचा लहराते हुए निकले लुटेरे

[ad_1]

Three robbers looted jewelery worth lakhs from a jewelery shop in Delhi

ज्वेलरी शॉप में लूट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। समयपुर बादली थाना क्षेत्र में बुधवार को चोरों ने बंदूक की नोक पर एक ज्वेलरी की दुकान से 50 लाख रुपये के गहने लूट लिए। बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाशों ने दुकान के बाहर फायरिंग भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मालिक मुकेश गोयल ने बताया कि उनके बेटे नितिन गोयल और पांच कर्मचारी उस दौरान दुकान में मौजूद थे। 

मामले को लेकर अतिरिक्त डीसीपी भरत रेड्डी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1.20 बजे हथियारबंद तीन लुटेरों ने ज्वैलरी की दुकान में घुसकर दिखाने के लिए रखे गए सभी गहने लूट लिए। दुकान के मालिक कुल राशि का आकलन कर रहे हैं। पुलिस ने कुछ डीवीआर जब्त किए। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

 

बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली के पॉश इलाके जंगपुरा में स्थित उमराव सिंह ज्वेलर्स के शोरूम में चोरों ने सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने दीवार काटकर करीब 25 करोड़ रुपये के सोने व डायमंड के जेवरात चोरी कर लिए। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here