[ad_1]

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह
– फोटो : ANI
विस्तार
मणिपुर में दो छात्रों के अपहरण और हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी हजारों छात्र सड़कों पर उतरे। छात्रों के पथराव करने पर सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया कि दो छात्रों की हत्या करने वाले कुकी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।
इंफाल के मोइरंगखोम में हजारों छात्रों ने नारेबाजी करते हुए बुधवार को सीएम आवास की ओर मार्च किया। छात्रों को सुरक्षा बलों ने समझाने कीं कोशिश की, लेकिन स्थिति अचानक बिगड़ गई और छात्रों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरएएफ कर्मियों सहित सुरक्षा बलों को उन्हें तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद लगभग 20 छात्र प्रतिनिधियों को बात करने और सीएम एन बीरेन सिंह को अपना मांग पत्र सौंपने का समय मिला है। इससे एक दिन पहले आरएएफ कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प में 45 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे, जिनमें ज्यादातर छात्र थे।
[ad_2]
Source link