[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे राजकोट में खेला जा रहा है. भारतीय टीम पहले के मुकाबले लय में नहीं दिख रही है. कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जो उनके लिए बेहतर साबित होता दिखाई दे रहा है. पहले डेविड वॉर्नर ने हॉफ सेंचुरी पूरी की. अब मिचेल मार्श और स्मिथ ने भी अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी कर ली है. जसप्रीत बुमराह फॉर्म में नहीं चल रहे हैं. उन्हें मिचेल मार्श ने एक ओवर में ही 18 रन मारे. हालांकि, मिचेल मार्श 96 रन बनाकर आउट हो गए.
दरअसल, भारत के लिए 23वां ओवर जसप्रीत बुमराह करने के लिए आए. बुमराह के सामने स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे. स्मिथ ने पहली गेंद पर बुमराह की गेंद पर सिंगल लिया. इसके बाद स्ट्राइक मिचेल मार्श के हाथ में आ गई. मार्श ने बुमराह की दूसरी गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ दिया. इसके बाद एक गेंद डॉट हुई. चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर मार्श ने चौका मारा. इस तरह मार्श ने बुमराह के ओवर से कुल 18 रन लूटे.
पहले दो वनडे मैचों के मुकाबले तीसरे वनडे में सब उलटा पड़ता दिखाई दे रहा है. भारतीय टीम लय में दिखाई नहीं दे रही है. उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में 350 से ज्यादा का स्कोर बना सकती है. वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए यह खतरा साबित हो सकता है. बुमराह ने पहले वनडे में 10 ओवर डालते हुए कुल 43 रन दिए थे. वहां उन्हें सिर्फ 1 विकेट मिला था. दूसरे वनडे में वह नहीं खेले थे.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, तनवीर संगा, डेविड वार्नर.
.
Tags: India vs Australia, Jasprit Bumrah, Mitchell Marsh, Team india
FIRST PUBLISHED : September 27, 2023, 16:01 IST
[ad_2]
Source link