[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया है. टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त है. अगर यह मैच टीम इंडिया जीत जाती है तो वह ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप कर देगी. टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक स्टार क्रिकेटर भी भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे हैं.
दरअसल, हम बात कर रहे चेतेश्वर पुजारा के बारे में जो राजकोट में चल रहे भारत ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने पहुंचे हैं. प्रैक्टिस सेशन के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई जिसमें पुजारा दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा ने शानदार वापसी की थी. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भी पुजारा को शामिल किया गया. लेकिन उनके बल्ले से वहां रन नहीं निकले. इसके बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी पुजारा ने निराश किया, जिसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था.
World Cup 2023: सचिन तेंदुलकर से होती थी तुलना लेकिन वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो, रनों को तरसा बैटर
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा ने अब तक भारत के लिए 103 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान 176 टेस्ट इनिंग में उनके बल्ले से 7000 से भी ज्यादा रन निकले हैं. उनका औसत करीब 43 का रहा है. पुजारा टेस्ट में अब तक 19 शतक और तीन दोहरे शतक जड़ चुके हैं. 35 बार उन्होंने 50 जड़ने का कारनामा किया है. टेस्ट में पुजारा का उच्चतम स्कोर 206 का है.
‘धोनी ने भारत को वर्ल्डकप नहीं जिताया था..’, विराट के जिगरी ने गौतम गंभीर के सुर में मिलाए सुर
तीसरे वनडे में ऐसी है भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.
.
Tags: Cheteshwar Pujara, IND vs AUS, India vs Australia
FIRST PUBLISHED : September 27, 2023, 14:34 IST
[ad_2]
Source link