[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम इस वक्त क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में नंबर एक है. एशिया कप में धमाकेदार खेल दिखाते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और फिर ऑस्ट्रेलिया को वनडे में धोया. एशिया कप में जिस टीम को भारत और पाकिस्तान ने हराया था उसी टीम ने टी20 में ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जिसे तोड़ना नामुमकिन ही लग रहा है. एशियन गेम्स में नेपाल की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ 314 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.
टी20 इंटरनेशनल में नेपाल की टीम ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे आने वाले वक्त में तोड़ना नामुमकिन ही हो जाएगा. 20 ओवर में इस टीम ने ट्रिपल सेंचुरी जमा दी. एशियन गेम्स में खेलने उतरी नेपाल की टीम ने मंगोलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहराम मचा दिया. पहले दो विकेट तो जल्दी गिर गए लेकिन इसके बाद जो हुआ वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. कुसल मल्ला ने 50 गेंद पर 137 रन ठोक डाले तो वहीं दिपेंद्र सिंह ने सबसे तेज टी20 फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया. 10 बॉल पर 8 छक्के जमाते हुए उन्होंने 52 रन ठोक डाले.
टी20 में ट्रिपल सेंचुरी
भारतीय टीम टी20 रैंकिंग में नंबर 1 पर है लेकिन इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम की टॉप 5 में भी शामिल नहीं है. नेपाल जो आईसीसी टी20 रैंकिंग में 17वें नंबर पर है उसने सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. 3 विकेट पर 314 रन का स्कोर अब इस फॉर्मेट का सबसे बड़े स्कोर का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. अफगानिस्तान के 2019 में आयरलैंड के खिलाफ बनाया 3 विकेट पर 278 रन का स्कोर दूसरे नंबर पर खिसक गया है.
17वीं रैंकिंग की टीम का धमाका
तीसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक है टर्की के खिलाफ 4 विकेट पर टीम ने 278 रन बनाए थे. चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का 2016 में श्रीलंका के खिलाफ 263 रन का स्कोर आता है. पांचवें स्थान पर श्रीलंका का केन्या के खिलाफ 2007 में बनाया 260 रन है. भारत लिस्ट में छठे नंबर पर आता है. इंदौर में 2017 में टीम इंडिया ने श्रीलंका खिलाफ 5 विकेट पर 260 रन बनाए थे.
.
Tags: Asian Games
FIRST PUBLISHED : September 27, 2023, 16:42 IST
[ad_2]
Source link