Home Breaking News World Tourism Day: शहर में चलाने के लिए सबसे बेहतर हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और रेंज की डिटेल

World Tourism Day: शहर में चलाने के लिए सबसे बेहतर हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और रेंज की डिटेल

0
World Tourism Day: शहर में चलाने के लिए सबसे बेहतर हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और रेंज की डिटेल

[ad_1]

भारत में सबसे ज्यादा लोग ऑफिस या अन्य कामों के लिए स्कूटर का उपयोग करते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनको शहर में चलाने पर आराम के साथ ही खर्च भी कम होगा। साथ ही इनकी रेंज और फीचर्स की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।



ओला एसवन प्रो

ओला की ओर से एसवन प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को टॉप रेंज में ऑफर किया जाता है। कंपनी के इस स्कूटर से 195 किलोमीटर की रेंज मिलती है और इसमें चार किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है। जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। साथ में कई बेहतरीन फीचर्स भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिए जाते हैं। जिनमें सात इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइट्स, ड्यूल डिस्क ब्रेक, सीबीएस, म्यूजिक, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल


सिंपल वन

बेंगलुरु की कंपनी सिंपल एनर्जी की ओर से सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में कंपनी दो बैटरी देती है। जिसमें से एक को बाहर निकाला जा सकता है, जबकि दूसरी बैटरी फिक्स होती है। दो बैटरी के कारण इस स्कूटर को फुल चार्ज में 212 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जिसके साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाती है।

यह भी पढ़ें – HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा


विदा वी1 प्रो

हीरो की ओर से विदा वी1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में 3.94 किलोवाटर आवर की बैटरी दी जाती है। इसे जीरो से 80 फीसदी चार्ज होने में करीब छह का समय लगता है। स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 110 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा किया गया है। यह छह किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 3.9 किलोवाट का आउटपुट देता है। यह जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकेंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें – Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ


टीवीएस आईक्यूब

टीवीएस की ओर से आईक्यूब के दो वैरिएंट बाजार में मिलते हैं। इसके आईक्यूब एस वैरिएंट को फुल चार्ज के बाद 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप और 17 लीटर का स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें – Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here