Home Sports केएल राहुल या ईशान किशन..कौन जीतेगा विकेटकीपिंग की जंग? मोहाली में स्टार बैटर के नंबर हुए कम

केएल राहुल या ईशान किशन..कौन जीतेगा विकेटकीपिंग की जंग? मोहाली में स्टार बैटर के नंबर हुए कम

0
केएल राहुल या ईशान किशन..कौन जीतेगा विकेटकीपिंग की जंग? मोहाली में स्टार बैटर के नंबर हुए कम

[ad_1]

हाइलाइट्स

केएल राहुल ने एशिया कप में ठोका था शतक.
ईशान किशन ने वनडे में कमाल की बैटिंग की है.

नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खुद को टेस्ट कर लिया है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने कई सबक लिए, जो कई प्लेयर्स के लिए पॉजिटिव साबित हुए तो कई खिलाड़ियों को निगेटिव इशारे मिले. इनमें से एक नाम केएल राहुल का भी, जिन्होंने भले ही सीरीज में बतौर कप्तान लगातार दो अर्धशतक ठोके लेकिन विकेटकीपिंग से अशुभ संकेत दिए. इस रेस में ईशान किशन का नाम है जो राहुल की गैरमौजूदगी में शानदार तरीके से अपना रोल निभाते नजर आए.

ईशान किशन और केएल राहुल दोनों ही प्लेयर्स वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन सवाल है कि प्लेइंग-XI में जंग कौन सा बल्लेबाज जीतेगा? केएल राहुल के इंजरी से लौटते ही उन्हें वर्ल्ड कप से पहले विकेटकीपर के तौर पर आजमाया जाने लगा. लेकिन वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में विकेटकीपिंग पर खरे नहीं उतर सके. राहुल ने कई मौकों पर गेंद को छोड़ दिया. वहीं, बात करें ईशान किशन की तो उन्होंने पिछले दिनों अपनी कीपिंग से सभी का ध्यान खींचा है.

नहीं पकड़ा सूर्यकुमार यादव का थ्रो

मोहाली के मैदान पर केएल राहुल सूर्यकुमार यादव का हलवा थ्रो कलेक्ट करने में कामयाब नहीं हो सके. इसके बाद उन्होंने एक स्टंपिंग का मौका भी गंवा दिया. राहुल को इसके अलावा भी गेंद को कलेक्ट करने में मुश्किल होते दिखी. जिसके बाद इंदौर में हुए अगले मुकाबले में ईशान किशन विकेटकीपर के तौर पर मैदान में उतरे.

World Cup में आर अश्विन की सरप्राइज एंट्री, अक्षर को किया रिप्लेस, 12 साल पहले की यादें होंगी ताजा

बल्लेबाजी में कौन है आगे?

ईशान किशन पिछले 2 महीनों से वनडे क्रिकेट में उच्च लेवल की बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं, फिर चाहे बात एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच की हो या फिर वेस्टइंडीज सीरीज की. लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि वर्ल्ड कप में केएल राहुल को प्राथमिकता दी जाएगी. राहुल इंजरी के बाद शानदार लय में नजर आए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों वनडे में अर्धशतक ठोका, उससे पहले पाकिस्तान के सामने एशिया कप में शानदार शतकीय पारी को अंजाम दिया था.

भारत के फाइनल स्क्वाड में अश्विन की एंट्री

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी और शार्दुल ठाकुर.

Tags: Ishan kishan, KL Rahul, Team india, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here