Home Breaking News पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

0
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

[ad_1]

विस्तार


पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार कर लिया है। ड्रग्स से जुड़े मामले में सुखपाल खैरा को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस विधायक को जल्द जलालाबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, पंजाब के भुलथ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को गुरुवार सुबह जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जलालाबाद पुलिस खैरा को लेकर उनके चंडीगढ़ स्थित निवास स्थान पर पहुंची है। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक पुराना एनडीपीएस एक्ट का केस था, इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के आवास पर गुरुवार सुबह-सुबह जलालाबाद पुलिस ने छापा मारा। जलालाबाद पुलिस ने सुखपाल खैरा को गिरफ्तार करने के लिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके खिलाफ दुश्मनी निकाल रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here