[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयार है. भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे तीसरे और अंतिम वनडे में 66 रन से हार मिली, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इससे चिंतित नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 महीने में हमने अलग-अलग परिस्थितियों में अच्छा खेल दिखाया है. सभी खिलाड़ियों को अपना रोल पता है. तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 352 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम 286 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. हालांकि भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के अपने पहले वॉर्मअप मैच में 30 सितंबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ उतरना है. वहीं उसे टूर्नामेंट के पहले मुख्य मैच में 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ उतरना है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में रोहित शर्मा ने 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 57 गेंद का सामना किया. 5 चौका और 6 छक्का लगाया. इसी के साथ वे एक देश में इंटरनेशनल क्रिकेट में 260 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित घर में अब तक 262 छक्के लगा चुके हैं. वे न्यूजीलैंड के आक्रामक बैटर मार्टिन गप्टिल से आगे निकल गए हैं. गप्टिल ने घर में 256 लगाए हैं. तीसरे वनडे से पहले रोहित और गप्टिल संंयुक्त रूप से नंबर-1 पर थे.
मैक्कुलम और गेल भी लिस्ट में
एक देश में सिर्फ 4 ही खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 200 से अधिक छक्के लगा सके हैं. रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुल और वेस्टइंडीज के तगड़े बैटर क्रिस गेल इस लिस्ट में शामिल हैं. मैक्कुलम ने घर में 230 तो गेल ने वेस्टइंडीज में 228 छक्के लगाए हैं. 5वें नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने घर पर 186 छक्के लगाए हैं. माही भी बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं.
घर के बाहर भी रोहित टॉप पर
विरोधी टीम के मैदान पर या न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए मैच की बात करें, भारत की ओर यहां भी सबसे अधिक छक्के रोहित शर्मा ने लगाए हैं. रोहित तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया में 54 छक्के लगा चुके हैं. रोहित ने इंग्लैंड में भी 48 छक्के जड़े हैं. वहीं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने साउथ अफ्रीका में 35 छक्के लगाए हैं. विरोधी टीम के घर पर या न्यूट्रल वेन्यू पर सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी नंबर-1 पर हैं. उन्होंने यूएई में 112 छक्के लगाए हैं. अन्य कोई बैटर 70 छक्के तक भी नहीं पहुंच सका है.
कोहली के विराट ‘दुश्मन’ का 24 की उम्र में संन्यास का ऐलान, पर World Cup में दो-दो हाथ करने के बाद…
टूट जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी क्रिस गेल के नाम है. वर्ल्ड कप के दौरन रोहित शर्मा इसे तोड़ सकते हैं. गेल ने 483 मैच में 553 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित के 551 छक्के हो गए हैं. यानी भारतीय कप्तान को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 3 छक्के की जरूरत है. दुनिया का अन्य कोई बैटर 500 छक्के के आंकड़े को नहीं छू सका है. शाहिद अफरीदी 476 छक्के के साथ तीसरे, ब्रेंडन मैक्कुलम 398 छक्के के साथ चौथे जबकि मार्टिन गप्टिल 383 छक्के के साथ 5वें नंबर पर हैं.
.
Tags: Rohit sharma, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 28, 2023, 06:00 IST
[ad_2]
Source link