Home Sports वाह रे किस्मत! वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होकर भी अंदर आया धुरंधर

वाह रे किस्मत! वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होकर भी अंदर आया धुरंधर

0
वाह रे किस्मत! वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर होकर भी अंदर आया धुरंधर

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप की सभी 10 टीमों ने आज फाइनल 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड में एक बड़ा बदलाव किया है

नई दिल्ली. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) ने भारत में आयोजित होने वाले 13वें वनडे वर्ल्ड कप (World Cup) से पहले अपनी 15 सदस्यीय टीम में बड़ा बदलाव किया है. जब कंगारू टीम ने विश्व कप के लिए अपनी प्रारंभिक टीम का ऐलान किया था तब, इस धुरंधर को बाहर कर दिया था, जिसको लेकर खूब हो हल्ला भी हुआ था लेकिन अब कंगारू टीम का जो फाइनल वर्ल्ड कप स्क्वॉड आया है उसमें मार्नस लैबुशेन (Marnus Labuschagne) का नाम भी शामिल है. विश्व कप में भाग ले रही सभी 10 टीमों के पास अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टीम में बड़ा बदलाव किया है.

मार्नस लैबुशेन को स्पिनर एश्टन एगर (Ashton Agar) की जगह पर वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह मिली है जो चोट की वजह से विश्व कप से बाहर हो चुके हैं. स्पिनर की जगह ऑस्ट्रेलिया ने लैबुशेन को शामिल कर बड़ा दांव खेला है. हालांकि लैबुशेन को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल करने की वजह उनका भारत में खेलने का अनुभव बताया जा रहा है. लैबुशेन इससे पहले भारत में खेल चुके हैं और यहां की परिस्थितियों से वह अच्छी तरह वाकिफ हैं.

VIDEO: अश्विन संग गुवाहाटी पहुंची टीम इंडिया, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन से होगी 30 को टक्कर, अंग्रेजों के पहुंचने का इंतजार

ODI WC में किसका है बोलबाला? 7 साल बाद भारत पहुंचा पाकिस्तान, इंडिया में कितनी मजबूत है पड़ोसी टीम, जानिए सबकुछ

लैबुशेन ने साउथ अफ्रीकी दौरे पर दिखाया दम
टैलेंटेड बैटर मार्नस लैबुशेन की किस्मत ने गजब पलटी मारी है. भारत का दौरा करने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी जहां उसने मेजबानों के साथ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेली. सीरीज के पहले वनडे में लैबुशेन को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. ऐन मौके पर कैमरन ग्रीन के चोटिल होने के बाद उनकी बीच मैच में प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई. उस मुकाबले में लैबुशेन ने 80 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. सीरीज के दूसरे वनडे में लैबुशेन ने 124 रन बनाए और कंगारू टीम को लगातार दूसरे वनडे में धमाकेदार जीत दिलाई. हालांकि इसके बाद आखिरी के तीन वनडे में लैबुशेन का स्कोर 15, 20 और 44 रहा.

भारत के खिलाफ लैबुशेन ने 39, 27 और 72 रन की पारी खेली
लैबुशेन ने हाल में भारत के खिलाफ संपन्न 3 मैचों की वनडे सीरीज में 39, 27 और 72 रन का स्कोर किया. बावजूद इसके लैबुशेन को यह उम्मीद नहीं थी कि ऐन वक्त पर उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में एंट्री मिल जाएगी. लेकिन एश्टन एगर के चोटिल होने के बाद लैबुशेन की लौटरी लग गई. वह पहली बार वनडे विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे.

Tags: Australia, Marnus Labuschagne, ODI World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here