Home Sports शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्‍या है मामला..

शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्‍या है मामला..

0
शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्‍या है मामला..

[ad_1]

हाइलाइट्स

फैंस के साथ सवाल-जवाब सेशन में विराट को ‘दामाद जैसा’ बताया
कहा-विराट से प्‍यार करता हूं, वह मेरे लिए अपने जैसा ही है
विराट की पत्‍नी अनुष्‍का के लिए मेंटोर जैसे रहे हैं शाहरुख खान

नई दिल्‍ली. बॉलीवुड सुपर स्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की क्रिकेट के प्रति दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में शाहरुख खान, कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) टीम के मालिक हैं. सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक और श्रेयस अय्यर जैसे मशहूर क्रिकेटर उनकी टीम के लिए खेल चुके हैं. यही नहीं, केकेआर टीम 2 बार आईपीएल चैंपियन भी रही है. विराट कोहली (Virat Kohli) बेशक केकेआर टीम की ओर से नहीं खेले हैं, लेकिन शाहरुख खान के साथ उनकी अच्‍छी बांडिंग हैं. कुछ मौकों पर तो विराट को शाहरुख की मशहूर फिल्‍म पठान के सांग पर ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करते हुए भी देखा चुका है. शाहरुख ने हाल ही में सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X (पूर्व नाम ट्वटिर) पर फैंस के साथ सवाल-जवाब के एक सेशन में विराट को अपने ‘दामाद जैसा’ बताकर सबको चौंका दिया.

#AskSRK कैंपेन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से कहा-सर विराट कोहली के बारे में कुछ कहिए, क्‍योंकि हम लगभग हर रोज फैन वार पोस्‍ट देखते रहते हैं. कोहली के बारे में #Jawan style में कुछ कहिए. इस पर शाहरुख ने जवाब में लिखा- मैं विराट कोहली से प्‍यार करता हूं. वह मेरे लिए अपने जैसा ही है. मैं हमेशा उसकी बेहतरीन के लिए प्रार्थना करता हूं…भाई दामाद जैसा है हमारा.

दरअसल, शाहरुख का विराट कोहली के साथ यह ‘रिश्‍ता’ दोहरा है. देश की मशहूर शख्सियत होने के नाते दोनों की ‘आपसी जुगलबंदी’ तो हैं ही, विराट इसके साथ ही शाहरुख की को-स्‍टार अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) के पति भी हैं. अनुष्‍का ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत ही फिल्‍म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ की थी जिसमें ‘किंग खान’ हीरो के रोल में भी.

झूमे जो पठान… कोहली के मुरीद SRK ने विराट से सीख लेने की दी सलाह, तूफान पीने की क्यों कही बात?

अनुष्‍का ने बाद में शाहरुख के साथ कुछ और फिल्‍मों में भी काम किया है.भले ही इन फिल्‍मों में शाहरुख, अनुष्‍का के सह कलाकार रहे हों, लेकिन 35 वर्षीय बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ने किंग खान को सहयोगी हीरो के बजाय अपना मेंटोर ही माना है. अनुष्‍का और विराट की शादी के बाद मुंबई में हुए आयोजित रिसेप्‍शन में भी शाहरुख शामिल हुए थे.

World Cup से पहले ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, स्पिन गेंदबाज बाहर, भारतीय मूल के खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

आईपीएल 2023 के दौरान केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान भी टीम की हौसला अफजाई के लिए शाहरुख खान ईडन गार्डंस स्टेडियम पहुंचे थे. मैच के बाद शाहरुख खान ग्राउंड पर विराट कोहली से गर्मजोशी से गले मिले थे. इसके बाद शाहरुख की फरमाइश पर विराट कोहली फिल्म ‘पठान’ के ‘झूमे, जो पठान’ गाने पर डांस मूव्स दिखाए थे. विराट और शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Tags: Anushka sharma, Cricket news, IPL, Off The Field, Shahrukh khan, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here