[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम के सदस्य बुधवार रात को हैदराबाद पहुंचे
सात साल बाद भारत पहुंची है पाकिस्तान टीम
पहला मैच पाकिस्तान को नीदरलैंड्स से खेलना है
नई दिल्ली. भारत में 5 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले क्रिकेट वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team)भारत पहुंच चुकी है. बाबर आजम की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम के सभी प्लेयर्स और सपोर्टिग स्टाफ बुधवार रात को हैदराबाद पहुंचे. पाकिस्तान की क्रिकेट टीम सात साल के बाद भारत पहुंची है, इससे पहले टीम ने वर्ष 2016 के टी20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तानी टीम भारत आई थी. भारत आगमन पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच’बाबर ब्रिगेड’ का शानदार स्वागत हुआ. पाकिस्तानी क्रिकेटरों के दीदार के लिए बड़ी संख्या में फैंस एयरपोर्ट पर जमा हुए थे. इस दौरान कुछ फैन ‘बाबर-बाबर’ की आवाज लगाते हुए नजर आए. भारत में अपने इस स्वागत से अभिभूत टीम के अहम मेंबर कप्तान बाबर आजम (Babar Azam), शाहीन शाह अफरीदी ()और मोहम्मद रिजवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये फैंस को ‘शुक्रिया’ कहा है.
बाबर ने इंस्टाग्राम पर लिखा,’हैदराबाद में मिले प्यार और समर्थन से अभिभूत हूं.’ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi)ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा-हैदराबाद, इंडिया..शानदार स्वागत. इस पोस्ट के साथ उन्होंने ताली बजाते हुए इमोजी भी बनाई है. विकेटकीपर बैट्समैन मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)ने पोस्ट में लिखा-यहां लोगों से शानदार स्वागत मिला. हर चीजें आसानी से हो गई. अगले डेढ़ माह का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.
वर्ल्डकप के लिए भारत पहुचे बाबर आजम ने समर्थन और प्यार के लिए फैंस को थैक्यू कहा है. (https://www.instagram.com/babarazam/)
Amazing reception from the people here. Everything was super smooth. Looking forward to the next 1.5 months
— Muhammad Rizwan (@iMRizwanPak) September 27, 2023
पाकिस्तान की टीम को कुछ माह पहले वर्ल्डकप का मजबूत दावेदार माना रहा था लेकिन एशिया कप में कमजोर प्रदर्शन और नफीस शाह जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज की चोट के कारण उसकी संभावनाएं प्रभावित हुई हैं. हालांकि पाकिस्तान टीम मुश्किल वक्त में अपने प्रदर्शन के स्तर को आसमान की ऊंचाई पर पहुंचाना जानती है और वर्ल्डकप में ऐसा कर सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि पाकिस्तान टीम को भारत में अपने देश जैसे ही मैदान खेलने को मिलेंगे.
वर्ल्डकप 2023 में पाकिस्तान टीम को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ हैदराबाद में खेलना है. इसके बाद टीम को 10 अक्टूबर को श्रीलंका (हैदराबाद), 14 अक्टूबर को भारत (अहमदाबाद), 20 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (बेंगलुरू), 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान (चेन्नई), 27 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका (चेन्नई), 31 अक्टूबर को बांग्लादेश (कोलकाता), 4 नवंबर को न्यूजीलैंड (बेंगलुरू) और 11 नवंबर को इंग्लैंड (कोलकाता) का मुकाबला करना है. सेमीफाइनल मुकाबले 15 और 16 नवंबर को होंगे जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
.
Tags: Babar Azam, Cricket world cup, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : September 28, 2023, 10:25 IST
[ad_2]
Source link