[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) की शुरुआत में हफ्तेभर का समय है और टीम इंडिया के स्टार स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) की तकदीर उनपर मुस्कुराती चुकी है. वो अश्विन जो वनडे क्रिकेट से दूर होते नजर आ रहे थे, अब वर्ल्ड कप में सरप्राइज एंट्री मार चुके हैं. इस बात की पुष्टि आईसीसी ने एक्स पर की. एशिया कप के दौरान टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल इंजरी का शिकार हो गए थे, जिसके चलते अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिला. सीरीज के बाद अब अश्विन को वर्ल्ड कप स्क्वाड में भी जगह मिल चुकी है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले अश्विन ने आखिरी वनडे जनवरी 2022 में खेला था. उन्होंने 1.5 साल बाद वनडे में वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को अपनी फिरकी से परेशान किया. उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 2 मैच खेले जिसमें उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे. अश्विन के अलावा युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भी आजमाया जा रहा था लेकिन इस जंग में अनुभव को प्राथमिकता दी गई है. आईसीसी ने सभी टीमों के लिए स्क्वाड बदलने की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी थी. भारत ने समय रहते वर्ल्ड कप में बदलाव कर दिया है.
2011 वर्ल्ड कप स्क्वाड का थे हिस्सा
आर अश्विन इस बार 12 साल पहले की यादा ताजा करने के लिए तैयार हैं. 2011 वर्ल्ड कप में भी अश्विन टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने टीम इंडिया की खिताबी जीत का जमकर लुत्फ उठाया था. वर्ल्ड कप 2023 के वार्म अप मैच के लिए अश्विन सहित पूरी टीम गुवाहटी पहुंच चुकी है. टीम इंडिया पहला प्रैक्टिस मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहटी में खेलेगी.
गले में गमछा, ग्रेंड स्टाइल में हुई बाबर आजम की एंट्री, इरफान पठान बोले हमारी मेहमानवाजी…
वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मो. शमी और शार्दुल ठाकुर.
.
Tags: R ashwin, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 28, 2023, 20:05 IST
[ad_2]
Source link