Home Sports World Cup से पहले सूर्यकुमार को किस बात का सता रहा डर, श्रेयस का क्यों ले रहे नाम? समझें पूरा माजरा

World Cup से पहले सूर्यकुमार को किस बात का सता रहा डर, श्रेयस का क्यों ले रहे नाम? समझें पूरा माजरा

0
World Cup से पहले सूर्यकुमार को किस बात का सता रहा डर, श्रेयस का क्यों ले रहे नाम? समझें पूरा माजरा

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा.
सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली बेहतरीन पारी.

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप (World Cup 2023) से पहले टीम इंडिया ने अपने खेमें को पूरी तरह से तैयार कर लिया है. इसका अंदाजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से लगाया जा सकता है जहां भारतीय टीम ने 2-1 से मेहमान टीम को करारी शिकस्त दी. इस सीरीज में टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री यानि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वनडे कोड क्रैक कर दिया और वर्ल्ड कप से पहले बिगुल बजा दिया. वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी इंजरी से वापसी करते ही शतकीय धमाका किया. अब दोनों खिलाड़ी की फॉर्म के चलते वर्ल्ड कप की प्लेइंग-XI चुनना कप्तान रोहित शर्मा के लिए बड़ी चुनौती तैयार हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में ही टी20 के किंग सूर्यकुमार यादव के बल्ले ने हल्ला बोला. लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम इंडिया की जीत अहम योगदान दिया. सूर्यकुमार ने वनडे में ऑस्ट्रेलिया को अपना असली रूप दूसरे वनडे में दिखाया. उन्होंने 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 72 रन की विस्फोटक पारी खेली. दूसरी तरफ आए श्रेयस अय्यर ने भी रौद्र रूप दिखाया और आतिशी शतक ठोक डाला. दोनों बल्लेबाजों की शानदार फॉर्म के बाद वर्ल्ड कप की प्लेइंग-Xi का पेंच फंस चुका है. इसके चलते फैंस ही नहीं बल्कि खुद सूर्यकुमार यादव भी भ्रमित नजर आ रहे हैं. यह बात हम नहीं बल्कि स्काई की इंस्टाग्राम स्टोरी कह रही है.

World Cup 2023, World Cup Squad, Jasprit Bumrah News, jasprit Bumrah Stats, Jasprit Bumrah Injury, Team India, India vs Australia, IND vs AUS, Ind vs Aus News, Cricket news Hindi, Cricket news, Indian Cricket Team, जसप्रीत बुमराह, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप 2023

सूर्यकुमार यादव ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी. (Instagram)

श्रेयस अय्यर ने की इंस्टाग्राम पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की. जिसमें से एक फोटो सूर्यकुमार यादव के साथ थी. सूर्या ने अपनी और श्रेयस की फोटो को अपनी स्टोरी पर लगा दिया और लिखा ‘वेटिंग’. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड कप की प्लेइंग-XI को लेकर स्काई खुद भी भ्रमित हो चुके हैं.

WC 2023: हारिस रऊफ का ऐलान, ‘सेमीफाइनल की टीमें पता नहीं लेकिन फाइनल खेलेगा पाकिस्‍तान’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस मैच में स्काई फ्लॉप साबित हुए जबकि श्रेयस ने लंबी पारी खेल उम्मीद जगाई थी. लेकिन वे 48 रन बनाकर अपना विकेट दे बैठे. अब देखना होगा वर्ल्ड कप में इन दोनों में किस खिलाड़ी को मौका मिलता है.

Tags: India vs Australia, Shreyas iyer, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here