Home Sports World Cup Squad: अश्विन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल, बीसीसीआई ने किया ऐलान; अक्षर का टूटा सपना

World Cup Squad: अश्विन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल, बीसीसीआई ने किया ऐलान; अक्षर का टूटा सपना

0
World Cup Squad: अश्विन वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल, बीसीसीआई ने किया ऐलान; अक्षर का टूटा सपना

[ad_1]

Indian Squad for World Cup 2023 : अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को आगामी वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल कर लिया गया है. उन्हें चोटिल अक्षर पटेल (Axar Patel) की जगह 15 सदस्यीय टीम में मौका मिला. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को ये बड़ा ऐलान किया.

अक्षर का टूटा सपना

37 वर्षीय अश्विन को चोटिल अक्षर पटेल (Axar Patel) के स्थान पर चुना गया है. वह अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर नहीं पाए हैं. उन्हें 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup-2023) के मैच में चोट लग गई थी. इसी के साथ अक्षर पटेल का वनडे वर्ल्ड कप खेलने का सपना भी टूट गया. अश्विन पहले ही टीम के साथ गुवाहाटी जा चुके हैं, जहां वे 30 सितंबर को प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ उतरेंगे.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में दिखाया कमाल

अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिला जिसमें उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इंदौर में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में 3 विकेट लिए. मोहाली में भी उन्होंने 1 विकेट लिया था. इस तरह उन्होंने सीरीज में 2 मैच खेले और 4 विकेट झटके. दिलचस्प है कि अश्विन करीब 20 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी की थी और अब वर्ल्ड कप का टिकट कटा लिया.

अश्विन के पास काफी अनुभव

अश्विन के पास 115 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है. उन्होंने इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 155 विकेट लिए हैं. वह टेस्ट में 94 मैचों में 489 विकेट हासिल कर चुके हैं. इसके अलावा 65 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 72 विकेट झटके हैं.

12 साल बाद बड़ा मौका

भारतीय टीम के पास 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जीतने का बड़ा मौका है. टीम इंडिया ने 2011 में अपनी मेजबानी में वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था. इस बार भी भारत ही विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. रोहित शर्मा आईसीसी टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here