[ad_1]
हाइलाइट्स
रचिन रवींद्र ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर कूटा
रचिन रवींद्र भारतीय मूल के उभरते हुए क्रिकेटर हैं
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के युवा ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) ने भारत में कदम रखते ही कमाल कर दिया है. रचिन ने वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) से पहले पाकिस्तान (PAK vs NZ) के खिलाफ वॉर्मअप मैच में गजब की पारी खेली. 23 साल के इस युवा ने ओपनिंग में उतकर टीम को संकट से निकाला. रचिन भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं. रचिन की शानदार पारी की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह टैलेंटेड खिलाड़ी कौन है जिसने वर्ल्ड क्लास पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण का मुंहतोड़ जवाब दिया. उनके नाम के पीछे कहानी टीम इंडिया की दीवार राहुल द्रविड़ और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से कैसे जुड़ी है, आइए हम आपको बताते हैं.
रचिन को भारत में 5 अक्टूबर से खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में मौका मिला है. उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्मअप मैच में ओपनिंग में उतारा गया. डेवोन कॉनवे और रचिन की जोड़ी ने कीवी टीम की पारी की शुरुआत की. तेज गेंदबाज हसन अली ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर कॉनवे को आउट कर कीवी टीम को बड़ा झटका दिया. कॉनवे खाता भी नहीं खोल सके. पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद रचिन ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों बैटर्स ने दूसरे विकेट के लिए 179 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारा.
भारत Vs पाकिस्तान: कहीं दोस्ती की मिसाल तो कहीं दुश्मन सा बर्ताव
रचिन रवींद्र ने खेली 97 रन की पारी
रचिन ने 72 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 97 रन बनाए. वह शतक के हकदार थे लेकिन अगा सलमान की एक गेंद पर वह गच्चा खा गए और 3 रन से अपना शतक चूक गए. रजिन ने 41 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी की. इस युवा खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप से पहले अपने इरादे जता दिए हैं कि उन्हें हल्के में लेने की कोई भूल ना करे. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 345 रन बनाए.
रचिन के पिता द्रविड़ और सचिन के फैन हैं
रचिन का जन्म 18 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के वेलिंगटन शहर में हुआ था. उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. वह बैंगलोर से ताल्लुक रखते हैं. रचिन के पिता 90 के दशक में बैंगलोर से न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए. रचिन ने बहुत कम उम्र में अपनी प्रतिभा दिखाई और वह जल्द ही न्यूजीलैंड की अंडर 19 टीम में शामिल हो गए.
न्यूजीलैंड की घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें जल्द ही नेशनल टीम में शामिल कर लिया गया. रचिन के पिता दिग्गज राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बड़े फैन हैं. जब रचिन का जन्म हुआ तब उनके पिता ने राहुल के RA और सचिन के Chin मिलाकर बेटे का नाम रखने का फैसला किया. इस तरह उनका नाम रचिन हो गया.
रचिन का क्रिकेट करियर
रचिन रवींद्र ने न्यूजीलैंड की ओर से अभी तक 3 टेस्ट, 12 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 73, वनडे में 189 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 145 रन बनाए हैं.
.
Tags: New Zealand, ODI World Cup, Pakistan vs New Zealand, Rachin Ravindra
FIRST PUBLISHED : September 29, 2023, 21:42 IST
[ad_2]
Source link