Home Sports क्‍या विराट के ‘विराट’ रिकॉर्ड का गवाह बनेगा WC-2023, उम्‍मीदें इसलिए कम

क्‍या विराट के ‘विराट’ रिकॉर्ड का गवाह बनेगा WC-2023, उम्‍मीदें इसलिए कम

0
क्‍या विराट के ‘विराट’ रिकॉर्ड का गवाह बनेगा WC-2023, उम्‍मीदें इसलिए कम

[ad_1]

हाइलाइट्स

किसी वर्ल्‍डकप में एक से ज्‍यादा शतक नहीं लगा पाए हैं विराट
तीन शतक बनाए तो सचिन के 49 वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे
विराट कोहली के नाम अब तक वनडे में 47 शतक दर्ज हैं

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया के धाकड़ प्‍लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने बैटिंग के स्‍तर को इतना ऊंचा उठाया है कि हर रिकॉर्ड उनकी जद में नजर आता है. विराट इस समय जोरदार फॉर्म में हैं और वर्ल्‍डकप-2023 (World Cup 2023) में टीम इंडिया के साथ-साथ उनके प्रदर्शन पर भी फैंस की खास निगाह होगी. हर किसी को उम्‍मीद यही होगी कि विराट इस ‘विराट’ टूर्नामेंट में रनों और शतकों का अंबार लगाएं और भारतीय टीम अपने घरेलू मैदान पर चैंपियन का ताज पहने.इस वर्ल्‍डकप के दौरान महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का जो बड़ा रिकॉर्ड विराट के ‘रडार’ पर होगा, वह है वनडे में सबसे अधिक शतक का. विराट अब तक 281 मैचों में 47 शतक जड़ चुके हैं जो कि सचिन के ओवरआल वनडे शतकों (49) से महज दो कम हैं.

विराट दो शतक बनाते ही सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे और तीन शतक बनाते ही सचिन के 49 वनडे शतकों के रिकॉर्ड से आगे निकल सकते हैं.वर्ल्‍डकप में ऐसा करने के लिए विराट कोहली को पर्याप्‍त संख्‍या में मैच खेलने को मिलेंगे. टूर्नामेंट में भाग ले रही टीम हर टीम को 9-9 मैच खेलने हैं, इसके बाद शीर्ष की चार टीमें, सेमीफाइनल में स्‍थान बनाएंगी. टीम इंडिया को सेमीफाइनल,यहां तक कि फाइनल का दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में विराट को 9 से अधिक मैच खेलने को मिल सकते हैं जिसमें यदि वे तीन शतक बनाने में सफल हुए तो सचिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे.

World Cup का सबसे अनलकी खिलाड़ी! पहले धोनी ने नहीं दिया मौका, 8 साल बाद फिर…

निश्चित रूप से यह काम आसान नहीं है लेकिन विराट ने अपने खेल से इतने ऊंचे मानक स्‍थापित किए हैं कि फैंस को लग रहा है कि वे ऐसा करने में सफल रहेंगे.वैसे भी पिछली चार वनडे पारियों में विराट ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है जो उनके शानदार फॉर्म में होने का संकेत है.एशिया कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ नाबाद 122 रन की पारी खेलने वाले विराट ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट वनडे में 56 रन बनाए थे.

World Cup: जिस टीम की ओर से खेला, बाद में उसी टीम के खिलाफ रहे ‘मैन ऑफ द मैच’

विराट और इस ‘विराट’ रिकॉर्ड की राह में यदि कोई रुकावट है तो वह है वर्ल्‍डकप में अब तक का उनका प्रदर्शन. विराट का यह चौथा वर्ल्‍डकप होगा. वे 2011, 2015 और 2019 के वर्ल्‍डकप में खेल चुके हैं लेकिन किसी में भी एक से अधिक शतक नहीं जड़ पाए हैं. वर्ष 2011 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 9 मैचों में एक शतक की मदद से 282 रन (औसत 35.25)बनाए थे. इसी तरह 2015 के वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने आठ मैचों में एक शतक की मदद से 305 रन (औसत 50.83) और 2019 के वर्ल्‍डकप के 9 मैचों में 55.37 के औसत से 443 रन बनाए थे. इस वर्ल्‍डकप में विराट ने पांच अर्धशतक जमाए थे लेकिन कोई शतक उनके बल्‍ले से नहीं निकला था.

शाहरुख खान ने विराट कोहली को बताया ‘दामाद जैसा’, जानें क्‍या है मामला..

समग्र रूप से बात करें तो विराट ने वनडे वर्ल्‍डकप में अब तक 26 मैच खेलते हुए 46.81 के औसत से 1030 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक हैं.इस दौरान 107 रन उनका सर्वोच्‍च स्‍कोर रहा है. करीब 35 वर्ष (34 साल,328 दिन) के हो चुके विराट का यह अंतिम वनडे वर्ल्‍डकप हो सकता है क्‍योंकि 2027 के अगले वर्ल्‍डकप तक उनकी उम्र करीब 39 वर्ष हो चुकी होगी. ऐसे में महान सचिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का वर्ल्‍डकप से अच्‍छा मौका नहीं हो सकता. फैंस को उम्‍मीद यही है कि इस वर्ल्‍डकप में विराट तीन शतक लगाने में सफल होंगे और क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.

Tags: Cricket news, Sachin tendulkar, Team india, Virat Kohli, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here