Home Sports खिलाड़ियों को बीफ नहीं देने पर उठे सवाल, अब पाकिस्तान घर में ही घिरा, लोगों ने कहा- क्या आप विदेशी प्लेयर्स…

खिलाड़ियों को बीफ नहीं देने पर उठे सवाल, अब पाकिस्तान घर में ही घिरा, लोगों ने कहा- क्या आप विदेशी प्लेयर्स…

0
खिलाड़ियों को बीफ नहीं देने पर उठे सवाल, अब पाकिस्तान घर में ही घिरा, लोगों ने कहा- क्या आप विदेशी प्लेयर्स…

[ad_1]

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले भारत में खेले जाने हैं. बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत आ चुकी है. टीम का यहां जोरदार स्वागत किया गया, लेकिन प्लेयर्स को खाने में बीफ नहीं मिलने के मामले ने तूल पकड़ा. भारत के कई राज्यों में बीफ बैन है. ऐसे में टूर्नामेंट में उतरने वाली किसी भी टीम को बीफ नहीं दिया जाएगा. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन जका अशरफ ने भारत को दुश्मन मुल्क तक बता दिया. इस कारण कई ओर से बोर्ड की आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पत्रकार सहित वहां के लोगों ने भी बीफ के मामले को बेवजह बताया.

पाकिस्तान के पत्रकार अरफा फिरोज ने X पर लिखा, क्या पीसीबी की ओर से पाकिस्तान में आने वाले नान-मुस्लिम क्रिकेटर्स को पोर्क दिया जाता है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बीफ नहीं मिलने पर सवाल उठाना गलत है. मेहमान देशों को मेजबानों की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना चाहिए. यह बकवास बात है. एक अन्य ने लिखा कि हर देश का अपना कल्चर होता है. हर किसी को दूसरे की वेल्यू का ख्याल रखना चाहिए. पाकिस्तान टीम की बात करें, तो 15 में 14 खिलाड़ी पहली बार यहां खेलेंगे. बाबर आजम पहली बार भारत में खेल रहे हैं.

मेन्यू में कई चीजें हैं शामिल
पाकिस्तान टीम को मेन्यू की बात करें, तो इसमें कई खास चीजें शामिल हैं. उन्हें लैंब चॉप्स और हैदराबादी बिरयानी के अलावा ग्रिल्ड फिश, वेजिटेबल पुलाव के साथ मटन करी भी दी जा रही है. पाकिस्तान टीम की ओर से बासमती चावल की भी डिमांड आई है. उन्हें शाकाहारी पुलाव भी मिलेंगे. हालांकि बीफ को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से किसी तरह डिमांड करने की बात सामने नहीं आई है.

World Cup Warmups: भारत को इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों से रहना हाेगा सावधान, मैच पलटने में माहिर, कप्तान कमजोर कड़ी

पाकिस्तान की टीम आज अपना पहला पहला वाॅर्मअप मैच हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है. टीम मुख्य मुकाबल में 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ उतरेगी. टीम को 1992 से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है.

Tags: Babar Azam, Pakistan, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here