Home Sports भारत Vs पाकिस्तान: कहीं दोस्ती की मिसाल तो कहीं दुश्मन सा बर्ताव

भारत Vs पाकिस्तान: कहीं दोस्ती की मिसाल तो कहीं दुश्मन सा बर्ताव

0
भारत  Vs पाकिस्तान: कहीं दोस्ती की मिसाल तो कहीं दुश्मन सा बर्ताव

[ad_1]

हाइलाइट्स

गंभीर और अफरीदी के बीच साल 2007 में कानपुर में जमकर बहसबाजी हुई थी
दोनों देशों के खिलाड़ी दूसरे खेलों में दोस्ती की मिसाल पेश कर रहे हैं

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच पिछले कुछ वर्षों से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है. इसकी वजह राजनीतिक उठापटक है. हालांकि इस दौरान दोनों टीमें आईसीसी (ICC) या एशियन क्रिकेट काउंसिल की टूर्नामेंट में आमने सामने हो रही हैं. जब भी दोनों टीमें भिड़ती हैं, रोमांच की पराकाष्ठा अपने चरम पर होती है. स्टेडियम में कोई सीट खाली नहीं रहती. 22 गज की पट्टी पर जहां दोनों देशों के क्रिकेटर्स एक दूसरे से नोकझोंक करते हुए नजर आते हैं वहीं दूसरे खेलों में दोनों देशो के खिलाड़ी ‘दोस्ती’ की मिसाल पेश करते हैं. भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) , कहीं दोस्ती के मिसाल तो कहीं दुश्मन सा बर्ताव खिलाड़ी कहां करते हैं, आइए जानते हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) जब भी मैदान पर उतरते थे, दोनों के बीच गर्मागरम बहस और टकराव देखने को मिला. दोनों की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है. साल 2007 में पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी. 5 मैचों की सीरीज का तीसरा वनडे कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा था. उस मुकाबले में अफरीदी और गंभीर के बीच खूब गाली गलौच हुई थी. दोनों के बीच नोंकझोंक की शुरुआत तब हुई जब गौतम गंभीर पाकिस्तानी खिलाड़ी अफरीदी की गेंद पर सिंगल चुराने के लिए दौड़े. इस दौरान दोनों क्रीज के बीच में टकरा गए. गंभीर को लगा कि अफरीदी ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी. इसके बाद दोनों में बहस होने लगी और दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से भिड़ गए.

PCB अध्यक्ष ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पाकिस्तानी अपने ही क्रिकेट बोर्ड के मुखिया को दे रहे गाली, जानिए क्या है मामला

वो कौन से 150 क्रिकेटर्स हैं जो वर्ल्ड कप में मचाएंगे धूम, ICC ने जारी की लिस्ट, क्या आपके पसंदीदा खिलाड़ी को जगह मिली?

गंभीर बनाम कामरान की नोंकझोंक
गौतम गंभीर का अफरीदी ही नहीं बल्कि विकेटकीपर कामरान अकमल से भी झड़प हो चुकी है. 2010 में एशिया कप के दौरान कामरान जब बैटिंग कर रहे थे तब गंभीर बेवजह अपील कर उनका ध्यान भंग करना चाह रहे थे. उसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई. बाद में महेंद्र सिंह धोनी को बीच बचाव करना पड़ा.

नीरज चोपड़ा- अरशद नदीम की दोस्ती
भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) और पाकिस्तानी के जैविलन थ्रोअर अरशद नदीम (Arshad Nadeem) की दोस्ती से सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं. दोनों खिलाड़ी अपने अपने देश के लिए विश्व स्तर पर भालफेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं . पिछले महीने नीरज ने बुडापेस्ट में संपन्न वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास कायम किया वहीं अरशद ने दूसरे नंबर पर रहते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.

नीरज और अरशद नदीम अपनी दोस्ती और प्रतिद्वंद्विता दोनों के लिए जाने जाते हैं. इस प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ी मेडल जीतने के बाद खेल भावना दिखाते हुए एक दूसरे के गले मिले और हाथ मिलाया. यही नहीं, फोटो सेशन के दौरान नीरज ने अरशद को बुलाकर उन्हें तिरंगे से सहारा दिया और फोटो खिंचवाया.

टेनिस में लंबे समय तक बोपन्ना और कुरैशी एक साथ जोड़ी बनाकर खेले
भारत के रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) और पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी (Aisam-ul-Haq Qureshi) ने लंबे समय तक जोड़ी बनाकर एक साथ खेले. दोनों ने एक साथ कई टूर्नामेंट जीते. इंडो पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर यह जोड़ी दोनों देशों के बीच दोस्ती की अच्छी मिसाल है. दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग थी. दोनों की सबसे बड़ी सफलता साल 2010 के यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचना था. हालांकि खिताबी मुकाबले में उन्हें अमेरिकी ब्रायन बंधुओं से हार मिली थी. तब बोपन्ना अपने करियर की बेस्ट तीसरे रैंकिंग पर पहुंचे थे.

Tags: Arshad nadeem, Gautam gambhir, Neeraj Chopra, Rohan Bopanna, Shahid afridi

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here