Home Sports रिजवान का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीटा

रिजवान का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीटा

0
रिजवान का शतक बेकार, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीटा

[ad_1]

हाइलाइट्स

न्यूजीलैंड के 4 बैटर्स ने अर्धशतक जड़े
मोहम्मद रिजवान ने शतकीय पारी खेली
बाबर आजम 80 रन बनाकर आउट हुए

नई दिल्ली. केन विलियम्सन (Kane Williamson) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के वॉर्मअप मुकाबले में जीत से शुरुआत की है. कीवी टीम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वॉर्मअप मैच में पाकिस्तान (PAK vs NZ) टीम को 5 विकेट से पटखनी दी. कीवी टीम की ओर से 4 बैटर्स ने अर्धशतकीय पारी खेली. पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का शतक बेकार हो गया जबकि कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की फिफ्टी भी टीम के काम नहीं आ सकी.

पाकिस्तान की ओर से विकेटीकपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 103 रन की शानदार पारी खेली.  उन्होंने 94 गेंद का सामना करके नौ चौके और दो छक्के लगाए. कप्तान बाबर आजम ने भी भारतीय धरती पर अपने पहले मैच में 80 रन की आकर्षक पारी खेली जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं. सौद शकील ने भी 75 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 345 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.

Who Is Rachin Ravindra: कौन हैं रचिन रवींद्र? जिन्होंने भारत में लैंड करते ही दिखाई अपने बल्ले की धार, सेंचुरी के थे हकदार

वर्ल्ड कप में इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, सचिन का महारिकॉर्ड खतरे में, ‘हिटमैन’ को बस करना होगा ये काम

विलियम्सन की अर्धशतकीय वापसी
कप्तान केन विलियम्सन ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए अर्धशतक बनाया जिससे न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान के इस स्कोर को बौना साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. रवींद्र ने पारी का आगाज करते हुए 72 गेंद पर 97 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें 16 चौके और एक छक्का शामिल है. विलियम्सन (54) और डैरेल मिशेल (59) ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले अर्धशतक पूरे किए जबकि मार्क चैपमैन ने 41 गेंद पर नाबाद 65 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड ने 43.4 ओवर में पांच विकेट पर 346 रन बनाकर विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ाने वाली जीत हासिल की.

Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, ODI World Cup, Pakistan vs New Zealand, Rachin Ravindra

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here