[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है. लगभग सभी टीमें भारत पहुंच गई है. वॉर्म मैचों की शुरुआत भी हो गई है. पहला मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज (29 सितंबर) को खेला भी जा रहा है. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन इस मैच में दिखाई नहीं दे रहे हैं. एक रिपोर्ट की माने तो वह पहले दो वॉर्म अप मैच और वर्ल्ड कप का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी चोट थोड़ी गंभीर है.
रेव स्पोर्ट्स के अनुसार शाकिब अल हसन फुटबॉल खेलते वक्त चोटिल हो गए है. वह श्रींलका के खिलाफ पहले वॉर्म अप मैच में भी दिखाई नहीं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह पहले दोनों वॉर्म मैच नहीं खेलेंगे. इसके अलावा वह वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला भी मिस करेंगे. शाकिब के चोटिल होने के बाद बांग्लादेश की कमान मेदही हसन मिराज के हाथों में आ गई है. देखना दिलचस्प होगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ कैसा परफॉर्म करते हैं.
शाकिब ने वर्ल्ड कप खेलने से किया था मना
शाकिब ने कुछ दिन पहले वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था. दरअसल, बात ये थी कि दिग्गज क्रिकेटर तमीम इकबाल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहा था कि चोट के कारण वह बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप में 5 से अधिक मैच नहीं खेल पाएंगे. यह बात बांग्लादेश की टीम के कप्तान शाकिब अल हसन को पसंद नहीं आई थी. उन्होंने कहा था कि अगर बीसीबी तमीम इकबाल की यह बात मान लेती है तो वह वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे. हालांकि, शाकिब के इस बयान के बाद तमीम को विश्व कप स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई थी.
वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड: शाकिब अल हसन (कप्तान), नजमुल हुसैन शंतो (उपकप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंज़ीम हसन साकिब
.
Tags: Bangladesh Cricketer, Shakib Al Hasan, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 29, 2023, 16:11 IST
[ad_2]
Source link