Home Sports Asian Games Day 6 Live Updates: एशियन गेम्स में भारत का जलवा जारी, अब तक खाते में जुड़े 25 मेडल

Asian Games Day 6 Live Updates: एशियन गेम्स में भारत का जलवा जारी, अब तक खाते में जुड़े 25 मेडल

0
Asian Games Day 6 Live Updates: एशियन गेम्स में भारत का जलवा जारी, अब तक खाते में जुड़े 25 मेडल

[ad_1]

Asian Games Hangzhou Day 6 LIVE Updates: चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games Hangzhou) में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों में भारत ने अब तक कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 6 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

फुटबॉल टीम टूर्नामेंट से बाहर

सऊदी अरब से प्री क्वार्टरफाइनल में 0-2 से हारकर भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों से बाहर हो गई. सऊदी अरब के लिए फॉरवर्ड मोहम्मद खलील मारान ने 51वें और 57वें मिनट में दो गोल कर सुनील छेत्री की अगुआई वाली भारतीय टीम का अभियान इन खेलों में खत्म कर दिया.

टेनिस में गोल्ड की तैयारी

भारत को टेनिस में गोल्ड मेडल मिल सकता है. रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी पुरुष डबल्स के फाइनल में पहुंच गए हैं. इससे भारतीय जोड़ी अब गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. रामकुमार-साकेत ने सेमीफाइनल में कोरियाई जोड़ी को 6-1, 6-7, 10-0 (सुपर टाई ब्रेक) से मात दी.

घुड़सवारी में भारत को पहला ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में भारत को 25वां मेडल घुड़सवारी में मिला. ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में अनुश अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. अनुश एशियन गेम्स में घुड़सवारी की ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भन गए हैं.

शूटिंग में गोल्ड

10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की तिकड़ी ने गोल्ड मेडल जीता है. भारत का यह छठा गोल्ड मेडल है. भारत की पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता जबकि देश के दो निशानेबाज व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. सरबजोत सिह, अर्जुन सिंह चीमा और शिव नरवाल ने बेहद करीबी मुकाबले में चीन की टीम को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया और भारत को निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया. भारतीय निशानेबाज मौजूदा खेलों में अब तक चार स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुके हैं. भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में कुल 1734 अंक जुटाए जो चीन की टीम से एक अधिक है. चीन को रजत जबकि वियतनाम (1730) को कांस्य पदक मिला. सरबजोत और अुर्जन ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में भी जगह बनाई और वे व्यक्तिगत पदक की दौड़ में भी बने हुए हैं.

रोशिबिना देवी को स‍िल्वर मेडल

इससे पहले वुशु में रोशिबिना देवी को स‍िल्वर मेडल म‍िला. नाओरेम रोशिबिना देवी ने एशियाई खेलों की महिला 60 किग्रा वुशु सांडा फाइनल में स्थानीय दावेदार वू शियाओवेई के खिलाफ 0-2 की शिकस्त के साथ रजत पदक जीता. रोशिबिना को गत चैंपियन शियाओवेई के खिलाफ जूझना पड़ा और उन्होंने चीन की खिलाड़ी को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया. जजों ने दो दौर के बाद शियाओवेई को विजेता घोषित किया. चीन की खिलाड़ी पहले दौर से ही आक्रामक दिखी और उन्होंने रोशिबिना को गिराकर अंक बनाए. मणिपुर की खिलाड़ी ने वापसी करते हुए शियाओवेई का पैर पकड़कर उन्हें सीमा रेखा से बाहर करने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही जिससे चीन की खिलाड़ी ने 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे दौर में चीन की खिलाड़ी ने रोशिबिना के शरीर के ऊपरी हिस्से पर प्रहार से अंक जुटाया और जीत दर्ज की. रोशिबिना ने 2018 में जकार्ता खेलों में कांस्य पदक जीता था.

भारत की झोली में अब तक 25 मेडल

चीन के हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों (Asian Games Hangzhou) में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. हांगझोउ में जारी एशियाई खेलों में भारत ने अब तक कुल 25 मेडल अपने नाम कर लिए हैं, जिनमें 6 गोल्ड, 8 स‍िल्वर और 11 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.

स्क्वाश टीम ने पदक पक्का किया

भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने गुरुवार को मलेशिया के खिलाफ अपने अंतिम पूल बी मैच में 0-3 की एकतरफा हार के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया. मलेशिया और भारत ने पूल में शीर्ष दो स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और अपने पदक पक्के किए. स्क्वाश में सेमीफाइनल में हारने वालों को भी कांस्य पदक मिलता है. भारत के लिए सबसे पहले जोशना चिनप्पा उतरीं जिन्हें सिर्फ 21 मिनट में मलेशिया की सुब्रमण्यम सिवसंगारी के खिलाफ 6-11, 2-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा.

तन्वी खन्ना को हार झेलनी पड़ी

दूसरे मुकाबले में तन्वी खन्ना को 2-1 की बढ़त बनाने के बावजूद राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता एइफा बिंटी अजमान के खिलाफ 9-11, 11-1, 7-11, 13-11, 11-5 से हार झेलनी पड़ी. मुकाबले के अंतिम मैच में 15 साल की अनाहत सिंह को मलेशिया की राशेल मेइ के खिलाफ 7-11, 7-11, 12-14) से हार मिली. भारत ने इससे पहले अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में पाकिस्तान, नेपाल और मकाऊ को 3-0 के समान अंतर से हराया था.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here