[ad_1]
02:08 PM, 30-Sep-2023
IND vs ENG Warm Up Live: बारिश ने डाला खलल
गुवाहाटी में भारत और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच में टॉस के बाद बारिश शुरू हो गई है। इस कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। भारतीय बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम में ही हैं।
01:58 PM, 30-Sep-2023
IND vs ENG Warm Up Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं
इंग्लैंड: डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, सैम करन, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव , शार्दुल ठाकुर।
01:34 PM, 30-Sep-2023
IND vs ENG Warm Up Live: इंग्लैंड की टीम करेगी गेंदबाजी
विश्व कप के अपने पहले अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीत लिया है। कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। गत चैंपियन इंग्लैंड की टीम गेंदबाजी करेगी।
01:14 PM, 30-Sep-2023
IND vs ENG Warm Up Live: अभ्यास मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, बारिश के कारण मैच में देरी
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप का आगाज पांच अक्तूबर को होना है। उससे पहले सभी टीमें अभ्यास मैच में हिस्सा ले रही हैं। भारत अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलेगा। थोड़ी देर में टॉस होना है। भारतीय टीम वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को पुख्ता करने उतरेगी।
[ad_2]
Source link