Home Sports World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ा भारत का ये खिलाड़ी! वर्ल्ड कप 2023 जिताने में करेगा मदद

World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ा भारत का ये खिलाड़ी! वर्ल्ड कप 2023 जिताने में करेगा मदद

0
World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ा भारत का ये खिलाड़ी! वर्ल्ड कप 2023 जिताने में करेगा मदद

[ad_1]

ICC ODI World Cup 2023: बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने भारत आ चुकी है. यह 7 साल में पहली बार है, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत आई है. इससे पहले टीम 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आई थी. पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ करेगी. इस मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में पाकिस्तान के खिलाड़ी जमकर तैयारी करते हुए नजर आए. लेकिन पाकिस्तान के पहले प्रैक्टिस सेशन में आकर्षण का केंद्र हैदराबाद का छह फुट नौ इंच लंबा तेज गेंदबाज निशांत सरनु रहा.

पाकिस्तान की टीम के साथ जुड़ा भारत का ये खिलाड़ी!

पाकिस्तान की टीम ने भारत पहुंचने के 12 घंटे बाद ही अपने पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया. हैदराबाद की अंडर-19 टीम में शामिल निशांत सरनु (Nishanth Saranu) नेट गेंदबाजों में शामिल हैं जो पाकिस्तान टीम को नेट अभ्यास में मदद करेंगे. निशांत ने सलामी बल्लेबाज फखर जमान को छोड़कर पुछल्ले बल्लेबाजों को गेंदबाजी की.

मोर्ने मोर्कल ने दिया खास ऑफर

हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी के गेंदबाजी करने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल सहित सहयोगी स्टाफ ने निशांत को नेट पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाया जो अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस को अपना आदर्श मानने वाले निशांत ने कहा, ‘मैं अभी 125 से लेकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं. मोर्ने मोर्कल सर ने मुझे अपनी गति बढ़ाने के लिए कहा. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या मैं आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के नेट अभ्यास के लिए उपलब्ध रह सकता हूं.’ मोर्कल लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा भी हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here