[ad_1]
क्रिकेट के खेल में हमेशा से ही बल्ले का गेंद पर दबदबा रहता आया है. वनडे क्रिकेट में तो यह स्थिति और भी ज्यादा रहती है. गेंदबाजों की यह आम शिकायत रही है कि खेल के ज्यादातर नियम बैटरों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं. इसके अलावा विकेट भी ऐसे होते हैं जिसमें ज्यादातर समय बैटरों को मदद मिलती है. इस शिकायत में सच्चाई भी है लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि चौके-छक्के देखने के लिए ही मैदान में भीड़ जुटती है, ऐसे में ‘कमाई’ के लिए बैटरों को कुछ ज्यादा फायदा देना आयोजकों और क्रिकेट की शीर्ष संस्था आईसीसी की मजबूरी ही कही जा सकती है. वर्ल्डकप 2023 (World Cup 2023)के दौरान भी यह स्थिति बरकरार रहने की संभावना है. टूर्नामेंट के दौरान ऐसे सात बैटरों का जलवा देखने को मिलेगा जिनका वनडे में औसत 50 रन प्रति मैच से अधिक हैं. इन बैटरों में भारत के शुभमन गिल और विराट कोहली के अलावा पाकिस्तान के बाबर आजम और इंग्लैंड के डेविड मलान शामिल हैं.
[ad_2]
Source link