[ad_1]

घोस्ट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
साउथ सुपरस्टार शिव कुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘घोस्ट’ का ट्रेलर हिंदी में रिलीज हो गया है। ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही फैंस को फिल्म के लिए एक्साइट कर दिया है। फिल्म इसी साल 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. शिव कुमार के साथ ‘घोस्ट’ में दिग्गज एक्टर अनुपम खेर भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देने वाले हैं।
एक्शन पैक्ड फिल्म ‘घोस्ट’ के ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। फिल्म में लीड रोल निभाने वाले शिवकुमार एक गैंगस्टर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं जो जेल पर कब्जा करने वाले हैं। वहीं अनुपम खेर का किरदार भी बेहद खास होने वाला है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट ‘बीरबल’ फेम श्रीनी ने डायरेक्ट किया है।
इस फिल्म में शिव कुमार और अनुपम खेर के अलावा फिल्म में जयराम, प्रशांत नारायणन, अर्चना जोइस, सत्य प्रकाश भी अभिनय करते नजर आएंगे। ट्रेलर में शिवकुमार का एक्शन से भरपूर अवतार दिखाया गया है। इस तरह एक बार फिर वे स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं अनुपम खेर शिवकुमार के साथ लीड रोल प्ले करते दिखाई दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस तमिल 7 का आगाज आज, बड़े बदलाव के साथ कमल हासन फिर लेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास
[ad_2]
Source link