[ad_1]

Accident
– फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
तमिलनाडु के कन्नूर में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक यात्री बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि जब बस दुर्घटनाग्रस्त हुई उस समय उसमें 55 यात्री सवार थे। इसमें से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 35 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, घटना कुन्नूर के निकट मारापालम के पास हुई है। बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने पुष्टि की कि आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।
[ad_2]
Source link