[ad_1]
ODI World Cup Records: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है. आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 13वें एडिशन का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत में हो रहा है. टीम इंडिया ने अपनी मेजबानी में साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. भारतीय टीम इस बार भी विश्व कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है. पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा विश्व विजेता इंग्लैंड भी फेवरेट के रूप में भारत पहुंचे हैं. आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो वर्षों से चले आ रहे अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. आइए जानते हैं, वो कौन से विश्व कीर्तिमान हैं जो इस विश्व कप में खिलाड़ी अपने नाम कर सकते हैं. रोहित वर्ल्ड कप में सिक्सर किंग बन सकते हैं.
[ad_2]
Source link