Home Breaking News October Monthly Horoscope: आपके लिए अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

October Monthly Horoscope: आपके लिए अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

0
October Monthly Horoscope: आपके लिए अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

[ad_1]

October Horoscope 2023: कल से अक्तूबर का महीना शुरू होने जा रहा है। अक्तूबर महीना अंग्रेजी कैलेंडर का 10वां महीना होता है। अक्तूबर महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही खास रहेगा। इस माह में कई ग्रह एक से दूसरी राशि में जाएंगे जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। अक्तूबर माह में सूर्य, शुक्र और मंगल जैसे प्रमुख ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा शारदीय नवरात्रि इस माह शुरू होंगे जिसमें मां शक्ति की आराधना का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा। 

 



मेष 

घर-परिवार से जुड़े छोटे-मोटे मसलों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो मेष राशि के लिए अक्तूबर महीने का पूर्वार्ध शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। माह के पूर्वार्ध में आपकी रोजी-रोजगार से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव का प्लान बना रहे थे तो आपको कहीं से बढि़या आफर आ सकता है। हालांकि आपको कोई भी कदम सोच-समझकर उठाना उचित रहेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखना भी उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको अक्तूबर महीने के दूसरे सप्ताह में धन का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको जोखिम भरे निवेश से बचना होगा। साथ ही साथ कागज संबंधी काम पूरे करके रखने होंगे अन्यथा आपको बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको भूमि-भवन से जुड़े विवाद का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि यह किसी व्यक्ति विशेष की मदद या आपसी सुलह-समझौते से दूर हो जाएगा। माह के मध्य में आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी लेकिन आय के मुकाबले खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान घर-परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की चिंता सताएगी। रिश्ते-नाते और सेहत की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा कम अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान आप अपने खानपान और संबंधों का पूरा ख्याल रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए अक्तूबर के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूलतापूर्ण लिए हुए है। इस दौरान कामकाज के प्रति लापरवाही करने की भूल बिल्कुल न करें तथा बातचीत और व्यवहार के दौरान विनम्रता बनाए रखें। पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद से काम लें। किसी भी तरह के झगड़े से स्वयं को दूर रखें। 

उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा एवं बजरंग बाण का पाठ करें। 


वृषभ 

वृषभ राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना गुडलक लिए हुए है। इस महीने की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष में बड़ी सफलता मिल सकती है। आप स्वयं के आत्मविश्वास और पराक्रम के बल पर सोचे हुए कार्य को समय पर कर पाएंगे। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों और विशिष्ट व्यक्तियों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपकी अपने घर-परिवार में किसी के साथ अनबन चल रही थी तो इस माह किसी वरिष्ठ व्यक्ति या प्रियजन की मध्यस्थता में सारी गलतफहमी दूर हो जाएगी और आपके रिश्ते एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे।

माह के दूसरे सप्ताह में आपके सितारे और भी ज्यादा बुलंद होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आपका कारोबार टॉप पर रहेगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं उम्मीद से ज्यादा लाभ वाली साबित होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह समय परिवर्तनकारी बन रहा है। ऐसे में इस दौरान आपका तबादला या फिर जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। यदि आप लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे थे तो आपकी यह चाह माह के मध्य तक पूरी हो जाएगी। इस दौर आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी। अचानक कहीं से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सत्ता सरकार से नजदीकियां बढ़ेंगीं।

 अक्तूबर महीने के उत्तरार्ध में आपको आपको करियर-कारोबार में लाभ धीमे गति से ही सही लेकिन होगा। इस दौरान आप सुख-सुविधा में जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। इस समय में आप किसी नई योजना में निवेश भी कर सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव लाइफ इस माह बढि़या तरीके से चलती हुई नजर आएगी। प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। छोटी मोटी दिक्कतों को छोड़ दें तो सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी रोटी गाय को खिलाएं और पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप करें। 


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना शुभता और सौभाग्य लिए है। यह महीना कामकाजी महिलाओं, छात्रों और कमीशन पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। यदि आप भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की प्लानिंग कर रहे थे तो आपका यह ख्वाब माह के पूर्वार्ध में पूरा हो सकता है। खास बात यह कि भूमि-भवन के सौदे में आपको खासा लाभ भी प्राप्त होगा। मिथुन राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। सीनियर और जूनियर दोनों का खूब सहयोग और समर्थन मिलेगा।

माह के दूसरे सप्ताह में काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा नए संपर्कों और लाभ को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में विशेष कामयाबी मिल सकती है। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लोगा आपके द्वारा उठाए गये कदम या फैसले की तारीफ करेंगे। अक्तूबर महीने के मध्य में आपके भीतर आलस्य और अभिमान की अधिकता रह सकती है। यदि आप इस पर काबू पाने में कामयाब नहीं रहते हैं तो आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं या फिर उसमें अड़चन आ सकती है। इस दौरान आपको अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करना चाहिए। साथ ही साथ परिवार के बुजुर्ग सदस्य की सेहत का पूरा ख्याल रखना चाहिए।

माह के तीसरे सप्ताह से आपको एक बार फिर सौभाग्य का साथ मिलता नजर आएगा और आपको चीजों में सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा। इस दौरान व्यवसाय में लाभ होगा और आपकी मार्केंट में साख बढ़ेगी। प्रेम संबंध के लिए यह समय बहुत ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो इस दौरान ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें। 


कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए अक्तूबर का महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। पारिवारिक दृष्टिकोण से माह की शुरुआत का समय मध्यम फलकारी है। इस दौरान घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है। माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कामकाजी महिलाओं को इस दौरान घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। इस दौरान वाहन सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। सेहत की दृष्टिाकोण से भी अक्तूबर महीने का पूर्वार्ध आकपे लिए विपरीत फलकारी बना हुआ है। इस दौरान किसी पुराने रोग के उभरने और घर के किसी सदस्य की बीमारी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगी। यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी शुभ नहीं कहा जा सकता है।

अक्तूबर महीने के दूसरे सप्ताह में आपको किसी की आलोचना अथवा किसी के मामले में दखल आदि देने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध बहुत ज्यादा शुभ और लाभदायक रहेगा तो वहीं मध्य में आपको मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा राहत भरा रह सकता है।

इस दौरान आपको स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा और आपके बिगड़े काम बनते हुए नजर आएंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा व्यवसाय करते हैं तो आपको विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर मिलेंगे। माह के उत्तरार्ध में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें तथा खान-पान का ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन शिव साधना करें तथा तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। पक्षियों को दाना डालें। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here