Home Sports WATCH: क्रिकेट मैदान पर मचा संग्राम, 6 हुए अस्पताल में भर्ती; टूर्नामेंट भी करना पड़ा रद्द

WATCH: क्रिकेट मैदान पर मचा संग्राम, 6 हुए अस्पताल में भर्ती; टूर्नामेंट भी करना पड़ा रद्द

0
WATCH: क्रिकेट मैदान पर मचा संग्राम, 6 हुए अस्पताल में भर्ती; टूर्नामेंट भी करना पड़ा रद्द

[ad_1]

Fight in Cricket Match : क्रिकेट मैदान पर कई बार अजीबोगरीब घटना देखने को मिलती हैं. खिलाड़ियों के बीच बहस भी हो जाती है. हालांकि पेशेवर खिलाड़ी आपस में बहस जरूर करते दिखते हैं लेकिन हाथापाई कम ही होती है. इस बीच एक टूर्नामेंट को केवल इसलिए रद्द कर दिया गया क्योंकि एक मैच के दौरान खिलाड़ी आपस में भिड़ गए.

6 खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचते हैं. कुछ खिलाड़ियों का तो नाम ही काफी होता है क्योंकि उनकी एक झलक पाने के लिए ही भीड़ इकट्ठा हो जाती है. इस खेल का लुत्फ खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी भरपूर उठाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये खौफनाक भी हो जाता है. ऐसा ही कुछ मंजर देखने को मिला सेलिब्रिटी प्रीमियर लीग में, जहां क्रिकेट मैदान पर संग्राम हो गया. मैदान पर आपस में भिड़ने के कारण 6 खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा.

देखते ही देखते होने लगी हाथापाई

बांग्लादेश में फिल्म प्रॉड्यूसर मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. ये मंजर जिसने भी देखा, बेहद निराश हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवाद अंपायर के गलत फैसले के चलते शुरू हुआ और धीरे-धीरे कई प्लेयर्स अपना आपा खो बैठे. हाथापाई में 6 प्लेयर्स गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

 

टूर्नामेंट भी करना पड़ा रद्द

अब खबर आ रही है कि इस हाथापाई में कई खिलाड़ियों के घायल होने के कारण सेमीफाइनल से पहले ही इस टूर्नामेंट को रद्द करना पड़ा है. इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here