Home Breaking News ‘सीबीएफसी’ के सपोर्ट में आए जैकी भगनानी, विवादों के बीच की फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सराहना

‘सीबीएफसी’ के सपोर्ट में आए जैकी भगनानी, विवादों के बीच की फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सराहना

0
‘सीबीएफसी’ के सपोर्ट में आए जैकी भगनानी, विवादों के बीच की फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सराहना

[ad_1]

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) का मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पिछले काफी समय से सुर्खियां बटोर रहा है। साउथ सिनेमा के मशहूर स्टार विशाल ने हाल ही में सेंसर बोर्ड पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। ऐसे सभी लोग सख्ती से इस मामले की जांच में लगे हैं और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो रही है। जहां एक तरफ ज्यादातर सभी लोग बोर्ड के खिलाफ बयान दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अब एक अभिनेता उनके पक्ष में बोला है। यह अभिनेता और कोई नहीं बल्कि निर्माता जैकी भगनानी हैं।



केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को इन दिनों बड़े पैमाने पर विवाद का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बीते दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता विशाल ने बोर्ड पर आरोप लगाया था कि मुंबई सेंसर बोर्ड के दफ्तर के अधिकारियों ने उनसे उनकी फिल्म मार्क एंटनी के हिंदी वर्जन के सर्टिफिकेशन और स्क्रीनिंग के लिए लाखों रुपये की रिश्वत ली है। दरअसल, अभिनेता ने दावा किया है कि0 ‘मार्क एंटनी’ के हिंदी वर्जन को प्रमाणित करने के लिए निर्माताओं ने मुंबई में बोर्ड के अधिकारियों को 6.5 लाख रुपये का भुगतान किया है।


विशाल के आरोप लगाने के बाद ही सीबीएफसी ने तुरंत घोषणा की कि वे किसी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विवाद के बीच अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम लगातार हमारा समर्थन करने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और एमआईबी इंडिया को धन्यवाद देना चाहते हैं। हम वर्षों से हमारे सभी कार्यों में आपकी निष्पक्षता की सराहना करते हैं।’ 

Rasha Thadani: तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार हैं रवीना टंडन की बेटी राशा, राम चरण के साथ आएंगी नजर!


इससे पहले जैकी भगनानी ने साझा किया था, ‘मेरे हिसाब से सीबीएफसी से बेहतर बोर्ड हमको कभी नहीं लगा। मेरे साथ यह अनुभव कभी नहीं हुआ है। तो मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। मैंने तो यह भी नहीं सुना कि विशाल ने क्या कहा है, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा और मुझे लगता है कि जब साफ सफाई की बात कर रहे हैं तो गंदगी की बात नहीं करते।’


अभिनेता विशाल के बड़े खुलासे पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय एक्शन में है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को अधिकारियों को बोर्ड के प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के उपायों को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया। मंत्रालय के एक्शन को देखते हुए अभिनेता विशाल खुश हैं। उन्होंने एक्स पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से तत्काल कार्रवाई की तारीफ की है। इतना ही नहीं इसकी जमकर तारीफ भी की है।

Abhishek Malhan: ‘फुकरा इंसान’ ने खरीदा आलीशान नया घर, पर्सनल जिम से लेकर ये सुविधाएं हैं मौजूद


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here