Home World US School Fight: स्कूल में लड़कियों की भयंकर लड़ाई, बीच-बचाव करने वाली टीचर के सिर पर दे मारी कुर्सी; वीडियो वायरल

US School Fight: स्कूल में लड़कियों की भयंकर लड़ाई, बीच-बचाव करने वाली टीचर के सिर पर दे मारी कुर्सी; वीडियो वायरल

0
US School Fight: स्कूल में लड़कियों की भयंकर लड़ाई, बीच-बचाव करने वाली टीचर के सिर पर दे मारी कुर्सी; वीडियो वायरल

[ad_1]

American School Viral Video: अकसर स्कूल-कॉलेजों में मारपीट और लड़ाई-झगड़ों की खबरें तो आपने सुनी होगी. कई बार बच्चे ज्यादा गुस्सा होकर दूसरों पर अटैक कर देते हैं. स्टूडेंट्स की लड़ाई में टीचर्स बीच-बचाव करते हैं. लेकिन इसी तरह के झगड़े को सुलझाने में एक टीचर की जान पर बन आई. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है.  

मामला है 28 सितंबर का और घटना है अमेरिका के मिशिगन के फ्लिंट स्थित साउथवेस्टर्न क्लासिकल अकैडमी की. यहां दो लड़कियों के बीच भयंकर झगड़ा हो गया. वायर वीडियो में दोनों ने एक-दूसरे को खूब गालियां दीं.  इस दौरान बीच-बचाव करने में जुटी महिला टीचर दोनों को समझाने की कोशिश करती दिख रही है. लेकिन तभी एक लड़की अचानक गुस्से में आ जाती है और क्लास में रखी एक लोहे की कुर्सी को उठाकर दूसरी लड़की पर फेंक देती है. 

टीचर के सिर पर लगी कुर्सी

लेकिन यह कुर्सी टीचर के सिर पर जाकर लग जाती है, जिसके बाद वह जमीन पर गिर जाती हैं. कुछ देर तक तो उनके शरीर में कोई हलचल नहीं होती. लेकिन बावजूद इसके लड़कियां आपस में लड़ाई बंद नहीं करतीं और जमकर एक-दूसरे पर चिल्लाती रहती हैं. इसके बाद टीचर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने उन लड़कियों के पैरेंट्स को एक खत लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस विवाद में स्कूल की एक महिला टीचर बुरी तरह घायल हो गई हैं. अभी यह मालूम नहीं चल पाया है कि क्या इन छात्राओं को कानूनी एक्शन से गुजरना पड़ेगा या उनको स्कूल से निष्काषित कर दिया जाएगा. इसके अलावा पैरेंट्स को फ्लिंट कम्युनिटी स्कूल ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि वह किस तरह से इन मामलों को हैंडल करते हैं. वे स्कूल में सेफ और पोषणपूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here