Home Breaking News खौफनाक: मां-बाप को नहीं तीन बच्चियों की हत्या का अफसोस, बोले- हम उनके दुश्मन नहीं थे, गरीबी ने मजबूर किया

खौफनाक: मां-बाप को नहीं तीन बच्चियों की हत्या का अफसोस, बोले- हम उनके दुश्मन नहीं थे, गरीबी ने मजबूर किया

0
खौफनाक: मां-बाप को नहीं तीन बच्चियों की हत्या का अफसोस, बोले- हम उनके दुश्मन नहीं थे, गरीबी ने मजबूर किया

[ad_1]

Parents do not regret murder of three girls in Jalandhar of Punjab

जालंधर में मां-बाप ने की तीन बच्चियों की हत्या।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


पंजाब के जालंधर में एक दंपती ने तीन मासूम बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों को दूध में जहरीला पदार्थ पिलाया और बाद में एक बक्से में बंद कर दिया। सभी की मौत तड़प-तड़पकर हो गई। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। इससे पहले दंपती ने तीनों बच्चियों के अगवा होने की कहानी रची थी। दंपती के पांच बच्चे हैं। दोनों का कहना है कि वह सिर्फ एक बेटा और बेटी को पाल सकते थे। गरीबी से तंग आकर उन्होंने तीनों बच्चियों को मारा है। 

दोनों को बच्चियों को मारने का कोई अफसोस नहीं है। पिता सुशील मंडल और मां मंजू देवी ने कहा कि वह मजदूर हैं। कब तक बेटियों का बोझ उठाएंगे। मजदूरी से घर का खर्च नहीं चलता है। कई रातें तो बिना खाने के गुजारनी पड़तीं। मैंने कई बार अपने साथ वाले लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि अगर बेटियों को पालने में असमर्थ हो तो उन्हें चाइल्ड होम भेज दो। वहां पढ़ाई के साथ उनका पालन-पोषण ठीक से हो जाएगा। 

पिता ने बताया कि कई बार इस बारे में सोचा लेकिन मन नहीं माना। इसके बाद पत्नी के साथ मिल साजिश रची कि हम तीनों बड़ी बेटियों को नहीं पाल सकते हैं। वह बड़ी हो रही हैं, उन्हें मार देते हैं। कह देंगे कि किसी ने अगवा कर लिया और बाद में शवों को ठिकाने लगा देंगे। 

दंपती का कहना था कि हमारी साजिश लगभग कामयाब हो गई थी लेकिन मकान मालिक और मोहल्ले वालों के शक ने बेनकाब कर दिया। दंपती ने कहा कि हम बच्चियों के दुश्मन नहीं थे। उन्हें मारना नहीं चाहते थे मगर गरीबी ने उन्हें मजबूर कर दिया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here