Home Breaking News वाराणसी: ज्ञानवापी में सर्वे का 59वां दिन पूरा, छह अक्तूबर तक देनी है रिपोर्ट, क्या फिर समय मांगेगी एएसआई

वाराणसी: ज्ञानवापी में सर्वे का 59वां दिन पूरा, छह अक्तूबर तक देनी है रिपोर्ट, क्या फिर समय मांगेगी एएसआई

0
वाराणसी: ज्ञानवापी में सर्वे का 59वां दिन पूरा, छह अक्तूबर तक देनी है रिपोर्ट, क्या फिर समय मांगेगी एएसआई

[ad_1]

Gyanvapi ASI Survey 59th day today report given by 6 October varanasi district

ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी में सोमवार को एएसआई सर्वे का 59वां दिन रहा। एएसआई की टीम सुबह नौ बजे परिसर में दाखिल हुई और शाम पांच सुरक्षा के बीच बाहर निकली। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार दोनों पक्षों और उनके अधिवक्ताओं की मौजूदगी में सर्वे का काम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। वजू-स्थल को छोड़कर संपूर्ण परिसर का सर्वे के लिए कोर्ट से निर्धारित अब महज कुछ ही दिन बचे हैं।  

सर्वे रिपोर्ट छह अक्तूबर तक जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में पेश की जानी है। जिलाधिकारी को साक्ष्य मुहैया कराने है। अब फिर से इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि सर्वेक्षण के लिए एएसआई की ओर से अदालत से और समय की मांग की जा सकती है।  

ज्ञानवापी में सर्वे की शुरुआत से अब तक तमाम उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। सर्वे के 50वें दिन यानी बीते 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के दौरे पर थे। उन्होंने पहली बार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में मातृ शक्ति के बीच मां श्रृंगार गौरी का जिक्र किया था। साथ ही श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराने वाली अहिल्याबाई होल्कर को नमन किया था।

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी में सर्वे जारी रहेगा: जिला जज ने कहा- एएसआई सरकारी संस्था, कोई नई शर्त नहीं थोपी जा सकती

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here