Home Breaking News सीएम का बड़ा एलान: BPL परिवारों को राहत… अब मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, बिजली बिल का स्लैब खत्म

सीएम का बड़ा एलान: BPL परिवारों को राहत… अब मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, बिजली बिल का स्लैब खत्म

0
सीएम का बड़ा एलान: BPL परिवारों को राहत… अब मिलेगा दो लीटर सरसों का तेल, बिजली बिल का स्लैब खत्म

[ad_1]

Big relief to BPL card holders of Haryana, will get two liters of mustard oil slab of electricity bill ends

सीएम मनोहर लाल।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


हरियाणा में अब 1.80 लाख रुपये आय वाले सभी बीपीएल राशन कार्डधारक परिवारों को हर महीने दो लीटर मुफ्त सरसों का तेल मिलेगा। इससे प्रदेश के करीब 28 लाख लोगों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित एक सम्मेलन में यह घोषणा की। 

इसके साथ ही उन्होंने बीपीएल कार्ड बनवाने के लिए बिजली बिल का बाध्यता को भी खत्म कर दिया। पहले परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले लोगों का अगर 12 हजार रुपये बिजली बिल आता था तो उन्हें बीपीएल कार्ड में लाभ नहीं मिलता था। 

सीएम ने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने पिछले बिलों का भुगतान करने में चूक की है, जिसके कारण उन्होंने हालिया बिलों में अधिक राशि दिखाई दे रही है। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें अपने काम के लिए घर पर भारी बैटरी चार्ज करनी पड़ती है, जिससे बिजली का बिल अधिक आता है।

इसकी कारण बाध्यता खत्म की गई है। पहले केवल 1.20 आय वालों को ही सरसों का तेल मिलता था, लेकिन अब सभी बीपीएल परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी सौगात देते हुए दुर्घटना बीमा की राशि को पांच लाख रुपये से 10 लाख कर दिया है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here