[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-नेपाल के बीच मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.
टीम इंडिया की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है.
नई दिल्ली. एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ी मेडल्स की बौछार करते नजर आ रहे हैं, फिर चाहे बात हॉकी की हो या फिर शूटिंग की. लेकिन फैंस को इंतजार है क्रिकेट का. हाल ही में महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीतकर चीन में भारत का परचम लहराया था. अब 3 अक्टूबर को पुरष टीम नेपाल के खिलाफ मैच में अपना डंका बजाने के लिए तैयार है. एशियन गेम्स में नेपाल की टीम ने भी रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. भारत-नेपाल के मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को महान कप्तानों में से एक एमएस धोनी की याद आ गई है.
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी में कई मुकाबले खेले हैं. ऐसे में उन्होंने माही की कप्तानी को करीब से देखा है. वहीं, अब एशियन गेम्स में गायकवाड़ को बतौर कप्तान बड़ी जिम्मेदारी दी है. ऐसे में गायकवाड़ इस मौके को पूरी तरह भुनाना चाहेंगे. मुकाबले से पहले गायकवाड़ ने धोनी को याद किया है. उन्होंने कहा, ‘मुझे उनसे (धोनी) बहुत सी चीजें सीखने को मिलीं, लेकिन हर व्यक्ति की शैली अलग होती है. उनकी शैली अलग है, उनका व्यक्तित्व अलग है और मेरा व्यक्तित्व थोड़ा अलग है.’
आपको कुछ चीजें चुननी होंगी- गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ ने आगे कहा, ‘मैं अपने जैसा बनने की कोशिश करूंगा और वास्तव में यह नहीं देखूंगा कि वह आमतौर पर क्या करता है. जाहिर है, हां, आपको कुछ चीजें चुननी होंगी जो वे वास्तव में अच्छा करता है. वे परिस्थितियों और मैच के दौरान वे विशेष खिलाड़ियों को कैसे संभालते हैं.’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले ही मैच में ओपनिंग करते हुए दमदार अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया. उन्होंने उस मैच में 71 रन ठोके लेकिन दूसरे वनडे में वे बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए. अब देखना होगा कि नेपाल के खिलाफ गायकवाड़ किस अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं.
.
Tags: Asian Games, Ruturaj gaikwad, Team india
FIRST PUBLISHED : October 2, 2023, 15:54 IST
[ad_2]
Source link