Home Sports IND vs NED Pitch Report: बल्लेबाज लगाएंगे चौके-छक्के या गेंदबाजों की होगी चांदी? जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

IND vs NED Pitch Report: बल्लेबाज लगाएंगे चौके-छक्के या गेंदबाजों की होगी चांदी? जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

0
IND vs NED Pitch Report: बल्लेबाज लगाएंगे चौके-छक्के या गेंदबाजों की होगी चांदी? जानिए कैसा होगा पिच का मिजाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और नीदरलैंड्स की टीमें अपने दूसरे वॉर्मअप मैच में मंगलवार को टकराएंगी
भारतीय टीम का नीदरलैंड्स के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार है

नई दिल्ली. वनडे विश्व कप (ODI World Cup) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम का कारवां गुवाहाटी से तिरुवनंतरपुरम पहुंच गया है. टीम इंडिया का पहला वॉर्मअप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. रोहित शर्मा एंड कंपनी वर्ल्ड कप से पहले अपने दूसरे और आखिरी वॉर्मअप (IND vs NED) मैच को लेकर तैयार है. भारत और नीदरलैंड्स के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतरपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार (3 अक्टूबर) को खेला जाएगा. इस मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज और क्या बारिश बन सकती है विलेन? आइए जानते हैं सबकुछ.

भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले वॉर्मअप मुकाबले वाले दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. बारिश के 13 प्रतिशत चांस है. ऐसे में मुकाबला पूरे 50 ओवर होने की उम्मीद कर सकते हैं. दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है. उमस की मात्रा 80-90 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है. वॉर्मअप मैच के दौरान हवा की रफ्तार 8 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है. दोनों टीमें 2 बार वनडे में टकरा चुकी हैं जहां दोनों बार भारत ने बाजी मारी है.

ODI WC से पहले अफगानिस्तान ने दिया बड़ा सरप्राइज, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को अपने साथ जोड़ा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कोहली नहीं… शुभमन गिल हैं सचिन के 25 साल पुराने रिकॉर्ड तोड़ने के हॉट फेवरेट, ODI वर्ल्ड कप में कर सकते हैं कमाल

पिच रिपोर्ट
ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभी तक 2 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. एक मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 390 का स्कोर खड़ा किया था वहीं दूसरे मुकाबले में विंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 104 का लो स्कोर बनाया था. भारतीय टीम ने टारगेट को आसानी से चेज कर लिया था. तब भारत ने 211 गेंद बाकी रहते 9 विकेट से विजय हासिल की थी.

ओवरऑल इस पिच को बड़े स्कोर के लिए माना जाता है. भारत और नीदरलैंड्स के बीच वॉर्मअप मुकाबले में भी बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. चूंकि बादल छाए रहने का अनुमान है, ऐसे में शुरुआत में पेसर्स को मदद मिल सकती है. यहां पहली पारी में बैटिंग करना आसान है. ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी पहले बैटिंग करना पसंद करेगी.

भारत बनाम नीदरलैंड्स फुल स्क्वॉड
इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान) , श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर.

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’ दाउद, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामनुरू, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रुएलोल्फ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले वारसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

Tags: Netherlands, ODI World Cup, Rohit sharma, Team india, Weather forecast

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here