Home Sports WC 2023: ‘तिरुवनंतपुरम’ नाम का सही उच्‍चारण करने में दक्षिण अफ्रीकी प्‍लेयर्स को आया पसीना, देखें रोचक VIDEO

WC 2023: ‘तिरुवनंतपुरम’ नाम का सही उच्‍चारण करने में दक्षिण अफ्रीकी प्‍लेयर्स को आया पसीना, देखें रोचक VIDEO

0
WC 2023: ‘तिरुवनंतपुरम’ नाम का सही उच्‍चारण करने में दक्षिण अफ्रीकी प्‍लेयर्स को आया पसीना, देखें रोचक VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया है रोचक वीडियो शेयर
लिखा-प्‍लेयर किसी को बता नहीं पा रहे कि वे कहां हैं
केशव महाराज, रबाडा और एंगिडी ही सही उच्‍चारण कर पाए

नई दिल्‍ली. दक्षिण भारत के कुछ शहरों और लोगों के नाम का सही उच्‍चारण करना भारत में भी लोगों के लिए मुश्किल होता है. ऐसे में अगर मामला विदेशी प्‍लेयर्स का हो तो फिर कहना ही क्‍या….वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup-2023) के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम (South Africa Team) इस समय भारत में है. टीम को अपना पहला मुकाबला 7 अक्‍टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) की कप्‍तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय केरल के तिरुवनंतपुरम शहर में डेरा डाले है. अफगानिस्‍तान के खिलाफ 29 सितंबर को टीम का पहला वार्मअप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. दक्षिण अफ्रीका का दूसरा प्रैक्टिस मैच न्‍यूजीलैंड के खिलाफ  है.

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी ‘तिरुवनंतपुरम’ का सही उच्‍चारण करने में संघर्ष करते दिख रहे हैं. कोई इसे ‘तिरुवनंतपुतरम’ कहता नजर आ रहा है तो कोई कुछ और… इस रोचक वीडियो को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने शेयर किया है.

World Cup 2023 : विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्‍न मनाने से की तौबा, जानें कारण..

डेविड मिलर, हेनरिक क्‍लासेन और कप्‍तान बावुमा जैसे प्‍लेयर इस शहर का उच्‍चारण नहीं कर पा रहे हैं. वीडियो में भारतीय मूल के प्‍लेयर केशव महाराज के अलावा कागिसो रबाडा और लुंग एंगिडी ही ‘तिरुवनंतपुरम’ का सही उच्‍चारण कर रहे हैं. थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘दक्षिण अफ्रीकी प्‍लेयर तिरुवनंतपुरम आ गए हैं. लेकिन क्या वे किसी को बता सकते हैं कि वे कहां हैं?’

World Cup: कौन सबसे युवा और कौन उम्रदराज? बारेसी के डेब्‍यू के समय पैदा भी नहीं हुए थे नूर अहमद

बता दें, बेहतरीन प्‍लेयर्स की मौजूदगी के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम अब तक वर्ल्‍डकप चैंपियन नहीं बन पाई है. महत्‍वपूर्ण मौकों का फायदा नहीं उठा पाने के कारण इस टीम को ‘चोकर्स’ को नाम दिया गया है. 1999 के वर्ल्‍डकप में सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जीतती नजर आ रही थ लेकिन रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरने के बाद यह मैच टाई समाप्‍त हुआ था. चूंकि टूर्नामेंट में दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया जीता था इसलिए कंगारू टीम फाइनल में पहुंच गई थी. बाद में ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बनी थी.

Tags: Cricket news, Cricket South Africa, South Africa National Cricket Team, World cup 2023



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here