Home Sports WC 2023: वर्ल्ड कप में मारे थे सबसे ज्यादा शतक, फिर भी टीम की शर्मनाक विदाई, अब कप्तान बनकर उतरे ट्रॉफी जीतने

WC 2023: वर्ल्ड कप में मारे थे सबसे ज्यादा शतक, फिर भी टीम की शर्मनाक विदाई, अब कप्तान बनकर उतरे ट्रॉफी जीतने

0
WC 2023: वर्ल्ड कप में मारे थे सबसे ज्यादा शतक, फिर भी टीम की शर्मनाक विदाई, अब कप्तान बनकर उतरे ट्रॉफी जीतने

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत में इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है. यह पहला मौका होगा जब भारत इस मेगा टूर्नामेंट को अकेले होस्ट करेगा. भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहने वाली है. वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया ने गजब का फॉर्म दिखाया है. पहले एशिया कप की ट्रॉफी जीती और फिर ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया.

टीम इंडिया की कमान इस बार रोहित शर्मा के हाथों में होगी. भारतीय टीम के लिए इस धुरंधर बल्लेबाज का प्रदर्शन अब तक लाजवाब रहा है. पिछली बार विश्वकप में तो उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बरसाए थे. शतकों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने रिकॉर्ड बना डाला था. बतौर बल्लेबाज रोहित का प्रदर्शन गजब था लेकिन टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी. सेमीफाइनल में टीम की बेहद शर्मनाक विदाई हुई थी.

रोहित शर्मा ने 2019 के विश्व कप में 9 मुकाबले खेलने के बाद 648 रन बनाए थे. टूर्नामेंट के दौरान 5 शतक और 1 अर्धशतक जमाया था. 81 की औसत से रन बनाने वाले रोहित की सबसे बड़ी 140 रन की पारी पाकिस्तान के खिलाफ आई थी. इस पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 67 चौके और 14 छक्के देखने को मिले थे. बल्लेबाजी में झंडे गाड़ने वाले रोहित शर्मा टीम को लिए सेमीफाइनल मैच में सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे. टीम इंडिया को बेहद निराशाजनक अंदाज में विदाई लेनी पड़ी थी.

2019 विश्व कप का सेमीफाइनल कोई भी भारतीय कभी नहीं भूल पाएगा. दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी छोड़ने के बाद आखिरी बार टूर्नामेंट में उतरे थे. भारत न्यूजीलैंड से मिले 240 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था.

पूर्व कप्तान ने टीम को मुश्किल के निकालते हुए 216 रन तक पहुंचाया था और दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर 50 रन पर रन आउट हो गया. यहां से मैच पलटा और पूरी टीम 221 रन पर सिमट गई. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी दोबारा भारत की तरफ से खेलने नहीं उतरे.

Tags: Rohit sharma, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here