Home Sports World Cup 2023 : विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्‍न मनाने से की तौबा, जानें कारण..

World Cup 2023 : विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्‍न मनाने से की तौबा, जानें कारण..

0
World Cup 2023 : विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्‍न मनाने से की तौबा, जानें कारण..

[ad_1]

हाइलाइट्स

कोहली ने कहा, मुश्किल दौर ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है
आक्रामक अंदाज वाले जश्‍न अब बीते जमाने की बात हुए
अब मैं पहले की अपेक्षा अधिक शांत रहना सीख गया हूं

नई दिल्‍ली. टीम इंडिया (Team India) के स्‍टार प्‍लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) को क्रिकेट मैदान पर अपने जोशीले अंदाज के लिए ही पहचाना जाता है. विराट के इस अंदाज को जहां कई पूर्व प्‍लेयर/समीक्षक पसंद करते हैं, वहीं कुछ जरूरत से अधिक आक्रामक अंदाज के लिए उन्‍हें आड़े हाथ भी ले चुके हैं. बहरहाल किंग कोहली का कहना है कि अब वे अपने गुस्‍सैल अंदाज को छोड़ चुके हैं. विराट वर्ष 2021-22 में खराब दौर से गुजर रहे थे. उनके बल्‍ले से रन नहीं निकल रहे थे. दबी जुबान से यह भी कहा जाने लगा था कि विराट की बैटिंग का ‘विराट’ दौर अब खत्‍म हो चुका है. हालांकि सितंबर 2022 में अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20I में सैकड़ा जड़कर विराट इस दौर से बाहर निकले और इसके बाद शतक और रनों से भरपूर विराट कोहली फिर सबकी पसंद बन गया.टेस्‍ट और वनडे में उन्‍होंने शतक लगाए हैं.

विराट के लिए बैटिंग का खराब दौर कम ही आता है और इसने उन्‍हें आत्‍म अवलोकन का मौका दिया. कोहली स्‍वीकार करते हैं कि इस मुश्किल दौर ने उन्‍हें काफी कुछ सिखाया है. उन्‍होंने अब वे पहले से अधिक शांत हो गए हैं. आक्रामक अंदाज के सेलिब्रेशन, जो एक समय विराट की पहचान हुआ करते थे, अब बीते जमाने की बात हो गए हैं.

World Cup: कौन सबसे युवा और कौन उम्रदराज? बारेसी के डेब्‍यू के समय पैदा भी नहीं हुए थे नूर अहमद

विराट के हवाले से आईसीसी ने कहा,’पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है. वे गुस्से वाले सेलिब्रेशन अतीत की बात हो गए हैं. मेरे पास बहुत सारे सुझाव आए हैं, बहुत सारी सलाहें आई हैं; लोग मुझसे कह रहे थे कि मैं यह गलत कर रहा हूं, वह गलत कर रहा हूं,’ हालांकि विराट का खेल को लेकर जुनन इस कदर है कि लगता नहीं कि वे अपने आक्रामक अंदाज को पूरी तरह छोड़ पाएगा. दरअसल, यह अग्रेशन ही विराट की ताकत है और सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्रेरित करता है.

World Cup: एक मैच के नतीजे से दो खिलाड़ी बन गए थे ‘विलेन’, शानदार प्रदर्शन पर फिरा था पानी

अपने बुरे दौर की बात करते हुए विराट ने कहा था कि उनकी तकनीक में ज्यादा गड़बड़ी नहीं थी. उन्‍होंने कहा कि पहले भी इसी तकनीक ने उन्हें ढेर सारे रन दिलाए थे.मसला तकनीक से ज्‍यादा मानसिक था.मैंने अपने सबसे अच्छे समय से सभी वीडियो निकाले. वही शुरुआती मूवमेंट, गेंद के प्रति वही नजरिया..सब वही था.मैं किसी को समझा नहीं पा रहा था कि क्‍या गलत हो रहा है. बहरहाल, अब वह समय बीत चुका है.’

पाकिस्तान को हार की आदत पड़ गई है, वार्म अप मैच के बाद भड़के पूर्व PCB चेयरमैन, लगाई बाबर आजम को लताड़

वर्ल्‍डकप 2023 (World Cup 2023) में विराट पर खासतौर पर लोगों की निगाह होगी. इस बड़े टूर्नामेंट में वे सचिन तेंदुलकर के वनडे में सर्वाधिक 49 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं. विराट के इस समय 47 वनडे शतक हैं और जोरदार फॉर्म में चल रहा यह बैटर दो शतक लगाते ही सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा. सचिन का रिकॉर्ड अपने नाम करने क लिए उन्‍हें तीन वनडे शतक की दरकार है और वर्ल्‍डकप से अच्‍छा प्‍लेटफॉर्म इसके लिए नहीं हो सकता.

गौतम गंभीर ने कैप्टन कूल को लेकर कही बड़ी बात, बोले– एमएस धोनी की बराबरी…

34 वर्षीय विराट के लिए यह संभवत: आखिरी वर्ल्‍डकप होगा और इसे यादगार बनाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. विराट ने अब तक तीन वर्ल्‍डकप (2011, 2015 और 2019) में 26 मैच खेलते हुए 46.81 के औसत से 1030 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं. विराट कोहली और आर. अश्विन (Ravichandran Ashwin), वर्ल्‍डकप-2011 में चैंपियन बनी भारतीय टीम के भी सदस्‍य थे. वनडे में विराट ने अब तक 281 मैचों में 57.38 के औसत से 13083 रन बनाए हैं जिसमें 47 शतक हैं.

Tags: Cricket news, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli Record, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here