[ad_1]
हाइलाइट्स
ऋषभ पंत लगभग अपनी चोट से उबर चुके हैं.
पंत दिसंबर में कार हादसे का शिकार हुए थे.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का इंतजार मैदान पर भारत के हर फैन को है. युवा बल्लेबाज 10 महीने पहले भयावह कार हादसे का शिकार हो गए थे. जिसके बाद क्रिकेट से उनकी दूरियां काफी बढ़ गई. भले ही पंत वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे भयानक इंजरी से लगभग उबर चुके हैं. चोट से उबरते ही पंत भगवान की शरण में पहुंच चुके हैं. उन्होंने बाबा केदार और बद्रीनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.
इस साल टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को भगवान के दर्शन करते देखा गया. अब इसी कड़ी में ऋषभ पंत भी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. वहां, पहुंचते ही उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा केदार और बद्रीनाथ के दर्शन किए. ऋषभ पंत ने भगवान की पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की. पिछले साल दिसंबर के हादसे के बाद पंत समय-समय पर अपनी फिटनेस का अपडेट देते रहे हैं. पंत को घुटने में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते उन्हें सर्जरी का सामना करना पड़ा.
पाकिस्तान का होकर भारत को चुना विश्व कप के लिए फेवरेट, कहा- इंडिया के खिलाफ जीतना है तो…
जल्द हो सकती है वापसी
ऋषभ पंत की क्रिकेट में जल्द वापसी हो सकती है. वर्ल्ड कप से पहले पंत के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए थे जिसमें उन्होंने कीपिंग और बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. कयास लगाए जा रहे हैं कि वर्ल्ड कप के बाद होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज में पंत टीम का हिस्सा होंगे. अब देखना होगा कि पंत की वापसी कब होती है. उन्होंने इंजरी के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, आईपीएल, बॉर्डर गावस्कर सीरीज जैसे टूर्नामेंट मिस किए.
.
Tags: Rishabh Pant, Team india
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 17:44 IST
[ad_2]
Source link