[ad_1]
नई दिल्ली. एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट का रोमांच छाया हुआ है. टूर्नामेंट में हर दिन धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. भारतीय टीम ने नेपाल की टीम को पीटकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की तो वहीं पाकिस्तान की टीम ने भी हांग कांग को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हराया. भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें अंतिम चार में पहुंचकर अपने पदक की दावेदार को बनाए रखा है.
एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के साथ हुई तो पाकिस्तान ने भी पीछे पीछे सेमीफाइनल में एंट्री मारी. पाकिस्तान की टीम ने मंगलवार 3 अक्टूबर को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल में हांग कांग की टीम को 68 रन के बड़े अंतर से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 160 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हांग कांग की टीम 18.5 ओवर में 90 रन तक ही पहुंच पाई.
हांग कांग ने पाकिस्तान को किया ढेर
भले ही पाकिस्तान की टीम एशियन गेम्स सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली लेकिन क्वार्टर फाइनल में टीम की पोल खुल गई. हांग कांग की टीम के सामने पूरी टीम नहीं टिक पाई और 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. आयूष शुक्ला ने 4 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए तो मोहम्मद गजनफर 3 विकेट अपने नाम किए.
.
Tags: Asian Games
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 17:49 IST
[ad_2]
Source link