Home Sports Asian Games 2023 Day 10 live: मेंस क्रिकेट में भारत की नेपाल से टक्कर, एथलेटिक्स में मेडल की उम्मीद

Asian Games 2023 Day 10 live: मेंस क्रिकेट में भारत की नेपाल से टक्कर, एथलेटिक्स में मेडल की उम्मीद

0
Asian Games 2023 Day 10 live: मेंस क्रिकेट में भारत की नेपाल से टक्कर, एथलेटिक्स में मेडल की उम्मीद

[ad_1]

नई दिल्ली. एशियन गेम्स के 10वें दिन भी भारत के पास कई खेलों में पदक जीतने का मौका है. महिलाओं की क्रिकेट टीम के गोल्ड जीतने के बाद भारतीय मेंस टीम भी मंगलवार से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली भारतीय टीम की मेंस क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में नेपाल से टक्कर होगी. महिला टीम की तरह मेंस टीम भी क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीतना चाहेगी. वहीं, कबड्डी टीम भी एशियन गेम्स में अपनी बादशाहत हासिल करने के इरादे से उतरेगी.

एथलेटिक्स इवेंट में भारत ने इस बार काफी पदक जीते हैं. मंगलवार को भी ये सिलसिला बरकरार रहने की उम्मी है. तेजस्विन शंकर मेंस डेकाथलॉन की स्टैंडिंग में अभी आगे हैं. पारुल चौधरी, जिसने सोमवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपेल चेज में सिल्वर मेडल जीता था, उनकी नजर दूसरे पदक पर होगी. वो महिलाओं के 5000 मीटर फाइनल इवेंट में उतरेंगी.

अन्नू रानी 2014 एशियाई खेलों में महिलाओं के जेवलिन थ्रो में जीते गए कांस्य पदक को अपने नाम करना चाहेंगी. 13 स्वर्ण, 24 रजत और 23 कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या सोमवार को 60 पार पहुंच गई थी.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here