Home Sports Aus vs Pak: वर्ल्ड कप से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान के गेंदबाजों को धोया, जड़े 6 छक्के

Aus vs Pak: वर्ल्ड कप से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान के गेंदबाजों को धोया, जड़े 6 छक्के

0
Aus vs Pak: वर्ल्ड कप से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने खेली तूफानी पारी, पाकिस्तान के गेंदबाजों को धोया, जड़े 6 छक्के

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में मैक्सवेल
वॉर्म अप मैच में खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. विश्व कप 2023 की शुरुआत से पहले वॉर्म अप मैच खेले जा रहे हैं. 3 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया और पाकिस्तान को 352 रनों का टार्गेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार पारी खेली. उनकी पारी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया की टीम हैदराबाद के मैदान पर इतना बड़ा स्कोर बना सकी.

ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में 71 गेंदों में 77 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके मारे. मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट भी इस दौरान 100 से ज्यादा का था. विश्व कप से पहले मैक्सवेल का फॉर्म में आना उनके लिए एक पॉजिटिव साइन है. मैक्सवेल अगर इसी तरह फॉर्म में बने रहे तो वह विरोधी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं. मैक्सवेल लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.

पारुल चौधरी ने चीन में लहराया तिरंगा, 5000 मीटर रेस में जीता गोल्ड, आखिरी 30 सेकेंड में पलटी बाजी

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 351 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान को कुल 352 रन का टार्गेट दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनिंग करने उतरे डेविड वॉर्नर ने 48 रन बनाए. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 31 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे स्टीव स्मिथ ने 27 रन ठोके. इसके अलावा मार्नस लाबुशेन ने 40 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर-बैटर एलेक्स कैरी 11 रन बनाकर आउट हो गए.

John Cena की नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान, एक मैच का चार्ज करते हैं करोड़ों, कार कलेक्शन भी है शानदार

हाल में पिता बने थे मैक्सवेल
हाल में ही मैक्सवेल पिता बने थे. उनकी वाइफ विनी रमन ने एक बच्चे को जन्म दिया था. मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बच्चे की फोटो लगाई. साथ ही उन्होंने एक फोटो पोस्ट भी की. उन्होंने कैप्शन में लिखा था “लोगन मेवरिक मैक्सवेल”. उन्होंने अपने बच्चे का नाम लोगन रखा. मैक्सवेल वर्ल्ड कप के लिए तैयार है. वह भारत के लिए भी खतरा बन सकते हैं.

Tags: Australia Cricket Team, Glenn Maxwell, Pakistan vs australia, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here