[ad_1]
हाइलाइट्स
PCB चीफ ने BCCI के सामने पेश किया गांधी-जिन्ना मॉडल
जका अशरफ ने की बाइलेटरल सीरीज की मांग
नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीम कई सालों से बाइलेटरल सीरीज में आमने-सामने नहीं आई है. कई फैंस यह चाहते है कि पहले की तरह दोनों टीमें फिर से आमने सामने आए. लेकिन राजनीतिक तनाव के चलते यह संभव नहीं हो पाता. हाल में भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज ना कराने की बात की थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज के लिए बीसीसीआई को प्रपोजल दिया है.
जका अशरफ ने एआर वाई न्यूज से एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “इंडिया भी पाकिस्तान की तरह एक ग्रेट क्रिकेटिंग नेशन है. और मैं हमेशा कहता हूं कि भारत और पाकिस्तान से बड़ा कोई मैच नहीं है. जब ये दोनों टीमें खेलती है तो सिर्फ एशेज सीरीज उनके मुकाबले में आता है ना कोई और. मैंने इंडिया को प्रोपोज किया है कि आप एक गांधी-जिन्ना ट्रॉफी रख ले. इसके जो भी मैच होंगे वो एक दफा पाकिस्तान में और एक दफा इंडिया में कराए जाएं. हम उसको एशेज की तरह कराए.”
VIDEO: जब गेंदबाज ने 1 गेंद पर लुटा दिए 18 रन, क्रिकेट इतिहास की बनी सबसे महंगी आखिरी गेंद
इन दोनों देशों के बीच दोबारा बाइलेटरल सीरीज होने की संभावना काफी कम है. दोनों टीमें अब आईसीसी इवेंट्स में ही आमने-सामने आती है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच बीते 10 सालों में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है. आखिरी बाइलेटरल सीरीज 2012-13 में हुई थी. इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट से जुड़ा रिश्ता पूरी तरह खत्म हो चुका है. भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 2007 में आखिरी बार टेस्ट सीरीज खेली थी.
कुछ दिन पहले अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बीसीसीआई ने बहुत पहले ही तय कर लिया था कि जब तक पाकिस्तान भारत में सीमा पार आतंकवाद और घुसपैठ नहीं रोकता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं होगा. मुझे लगता है कि यह इस देश के हर आम नागरिक की भावना है. आपको बता दें कि भारत पाकिस्तान की टीम अब 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप 2023 में आमने-सामने आएगी.
.
Tags: BCCI, India Vs Pakistan, Pcb
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 14:01 IST
[ad_2]
Source link