[ad_1]
मध्य प्रदेश की दूसरी सूची जारी होने के बाद भाजपा ने राजस्थान में पहली और छत्तीसगढ़ की दूसरी सूची के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। दिल्ली हाईकमान दोनों राज्यों के सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का नाम फाइनल करने में जुटा है। वही सर्वे के अनुसार भाजपा कमजोर सीटों पर जीत हासिल करने के लिए खास रणनीति तैयारी कर रही है। ऐसी चर्चा है कि, भाजपा मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी केंद्र के दिग्गजों को कमजोर सीटों पर उतारकर जीत हासिल करने का प्रयास कर सकती है। इनमें कुछ केंद्रीय मंत्री और सांसदों के नामों सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
राजस्थान के रण में ये केंद्रीय मंत्री और सांसद उतर सकते हैं
सूत्रों के अनुसार,भाजपा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को विधानसभा टिकट देने पर विचार कर रही है। तीनों केंद्रीय मंत्रियों को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पार्टी 5 सांसदों और पूर्व सांसदों को भी विधानसभा चुनाव लड़ाने पर पार्टी विचार कर रही है।
सूत्रों का दावा है कि, पार्टी राजसमंद सांसद दीया कुमारी, जयपुर ग्रामीण सांसद राज्यवर्धन राठौड़, पाली सांसद पीपी चौधरी और नागौर की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को विधानसभा चुनाव लड़वा सकती है। पिछले दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर दौरे के समय दीया कुमारी समेत कुछ सांसदों को चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा था। बीजेपी केंद्रीय मंत्री और सांसदों को उन मुश्किल सीटों पर चुनाव लड़ाना चाहती है जिन पर उसे अभी तक जीत नहीं मिल पाई है।
[ad_2]
Source link