[ad_1]

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा सासंद रमेश बिधूड़ी 10 अक्तूबर को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे। 10 अक्तूबर को रमेश बिधूड़ी विशेषाधिकार समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराएंगे। बैठक के एजेंडे के अनुसार, संसद के कई सदस्यों की शिकायत के बाद रमेश बिधूड़ी का बयान दर्ज कराया जाएगा। बता दें कि संसद के विशेष सत्र के दौरान चंद्रयान-3 मिशन पर सदन में चर्चा के दौरान रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी।
भाजपा सांसदों ने दानिश अली पर लगाए थे आरोप
रमेश बिधूड़ी के बयान के बाद काफी हंगामा हुआ और कई राजनीतिक पार्टियों के सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि दानिश अली ने रमेश बिधूड़ी को उकसाया और वह बिधूड़ी के संबोधन के दौरान बार-बार पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की लेकिन ये भी कहा कि दानिश अली ने ही उन्हें उकसाया था।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें मिली शिकायतों को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को भेज दिया था। विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता भाजपा सदस्य सुनील कुमार सिंह कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link