[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में उतरने से पहले खुद को आजमाने का मौका नहीं मिल पाया. इस मेगा टूर्नामेंट में अब टीम इंडिया को बिना कोई प्रैक्टिस मैच खेले ही उतरना होगा. भारतीय टीम के दोनों ही मुकाबले बिना एक भी बॉल डाले रद्द करने पड़ गए. पहले इंग्लैंड और फिर नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के आगाज होने में अब महज कुछ घंटों का वक्त बचा है. टीम इंडिया अपने घर पर खिताब को जीतने की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है. भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों में धमाकेदार रहा है. टीम ने एशिया कप में परचम लहराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की. वर्ल्ड कप का आगाज करने से पहले टीम को जिस प्रैक्टिस की जरूरत थी वो नसीब नहीं हो पाई. बारिश ने रोहित शर्मा एंड कंपनी के अरमानों पर पानी फेर दिया.
टीम इंडिया को बारिश ने दिया झटका
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में उतरने से पहले भारतीय टीम के दोनों वार्म अप मैच नहीं खेले जा सके. पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में होना था. टॉस के लिए सिक्का उछाला गया लेकिन एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी. मैच बिना खेले बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया.
दूसरे वार्म अप मैच में भारतीय टीम को त्रिवेंद्रम में नीदरलैंड्स के खिलाफ उतरना था लेकिन इसका हाल भी पहले मैच जैसा रहा बल्कि इससे भी खराब. यहां टॉस तक नहीं हो पाया और मैच में बिना 1 बॉल डाले इसे रद्द करने का फैसला लिया गया.

भारत का पहला वर्ल्ड कप मैच
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करना है. हालिया वनडे सीरीज में इस टीम को भारत ने हराया था जिससे हौसले बुलंद होंगे लेकिन टीम में काफी बदलाव हुए हैं और घातक खिलाड़ियों ने चोट से वापसी की है. चेन्नई में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सबकी नजर होगी.
.
Tags: India vs Engalnd, India Vs Pakistan, Rohit sharma, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 3, 2023, 19:49 IST
[ad_2]
Source link